×

Bihar Board 10th Exam: बिहार बोर्ड की मैट्रिक की परीक्षाएं शुरू, इस बार हुए ये बदलाव

Babita Pant

पटना 17 Feb, 2021 12:36 pm

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSBE) की मैट्रिक (10 वीं) परीक्षाएं आज से शुरू हो गईं हैं. इस साल मैट्रिक की परीक्षा में कुल 16,84,466 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं, इसमें 8,37,803 छात्राएं और 8,46,663 छात्र हैं. इन परीक्षार्थियों के लिए राज्यभर में 1,525 केंद्र बनाए गए हैं. समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर के मुताबिक 17 फरवरी से 24 फरवरी तक चलने वाली परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित होंगी.

उन्होंने बताया कि कदाचारमुक्त परीक्षा आयोजित करने के लिए इस बार उत्तर पुस्तिका और OMR पर परीक्षार्थी की तस्वीर लगी होगी. यही तस्वीर परीक्षार्थी के प्रवेश पत्र में भी लगाई गई है. उन्होंने हालांकि यह भी बताया कि अगर किसी परीक्षार्थी के प्रवेश पत्र की तस्वीर में गल्‍ती होगी तो फिजिकल वैरिफिकेशन कर प्रवेश दिया जाएगा.

इस साल समिति ने मैट्रिक के परीक्षार्थियों को जूते-मोजे पहनकर आने की अनुमति दी है. कोरोना काल में होने वाली इस परीक्षा को लेकर विशेष तैयारी की जा रही है. उन्होंने कहा कि 25 परीक्षार्थियों पर एक परीक्षक तैनात किया जाएगा. समिति ने दस सेटों में प्रश्न पत्र तैयार किया है. प्रश्न पत्र सेट का कोड, A से लेकर J तक दिया गया है.

उन्होंने बताया कि किसी भी तरह की समस्या के समाधान के लिए बिहार बोर्ड ने कंट्रोल रूम स्थापित किया है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से हर जिले में चार मॉडल परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं. यहां सभी परीक्षार्थी छात्राएं होंगी. मॉडल परीक्षा केंद्रों पर परीक्षक और दंडाधिकारी भी महिलाएं ही हैं.

परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने के दस मिनट पहले तक परीक्षा भवन में प्रवेश दिया जा रहा है. निर्धारित समय के बाद आने पर परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा. प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी से परीक्षार्थियों पर नजर रखी जा रही है.

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1094 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109