×

BSEB Class 12 Exam: बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं शुरू, इस तरह परीक्षा हॉल में स्‍टूडेंटस को दी गई एंट्री

Babita Pant

पटना 01 Feb, 2021 12:41 pm

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से आयोजित इंटरमीडिएट यानी कि 12वीं की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गईं हैं. परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और कोरोना वायरस (Coronavirus) गाइडलाइन्स का पालन करते हुए कराई जा रही हैं. इस परीक्षा के लिए राज्य भर में कुल 1,473 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 13 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे हैं. इस बार बिहार बोर्ड के 12वीं के स्‍टूडेंट की कुल संख्या 7,03,693 है. आपको बता दें कि आज फिजिक्‍स, पॉलिटिकल साइंस और हिन्‍दी वोकेशंल की परीक्षाएं हैं.

BSEB के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि 12वीं की परीक्षा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं. उन्होंने कहा कि परीक्षार्थी जूता-मोजा पहनकर परीक्षा में शामिल हो सकते हैं.

उन्होंने बताया कि सोमवार को पहली पाली सुबह 9.30 बजे से शुरू हो चुकी है. इसके लिए 10 मिनट पहले तक ही छात्र-छात्राओं को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाना था. इसे देखते हुए छात्र-छात्रा सुबह आठ बजे से ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे थे. थर्मल स्क्रीनिंग और मास्क की जांच के बाद उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया. आपको बता दें कि बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं 13 फरवरी तक चलेंगी.

आनंद किशोर के मुताबिक इंटर की परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से संचालित करने के लिए पूरी तैयारीकी गई है. हर जिले में जिलाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि शांतिपूर्ण कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए समुचित प्रयास करें. परीक्षा केंद्र के आंतरिक कार्यों की संचालन के लिए केंद्राधीक्षक नियुक्त किए गए हैं.

गौरतलब है कि बिहार बोर्ड ने पहले की तरह इस बार भी छात्रों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया है. साथ ही बोर्ड ने परीक्षार्थियों को यह भी निर्देश दिया है कि शिक्षक को कॉपी सौंपने के बाद ही वे परीक्षा हॉल से बाहर जा सकते हैं. 

आपको बता दें इस बार क्‍वेश्‍चन पेपर के पैटर्न में बदलाव किया गया है. 100 अंक वाले विषय में 50 अंकों के वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गए हैं. प्रत्येक प्रश्न के लिए विकल्प दिए गए हैं.

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1002 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109