×

CAT Result 2020: कैट परीक्षा का रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से देखें

Career16PlusDesk

नई दिल्ली 02 Jan, 2021 07:12 pm

CAT Result 2020: भारतीय प्रबंधन संस्थान, इंदौर (IIM Indore) ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT 2020) का रिजल्ट जारी कर दिया है. परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर जारी किया गया है. उम्मीदवार इस वेबसाइट पर जाकर ही परीक्षा का रिजल्ट चेक कर सकते हैं. उम्मीदवारों को स्कोर कार्ड चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉग इन करना होगा. बता दें कि भारतीय प्रबंधन संस्थान, इंदौर द्वारा कॉमन एडमिशन टेस्ट, यानी कि कैट परीक्षा 2020 का आयोजन 29 नवंबर, रविवार को किया गया था. कंप्यूटर आधारित मोड में कुल तीन स्लॉट में परीक्षा आयोजित की गई थी. इस परीक्षा में सवा दो लाख से अधिक उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था. 

CAT Result 2020 इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

स्टूडेंट्स नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
CAT Result 2020 Direct Link

क्या है कैट परीक्षा
कैट यानी कॉमन एडमिशन टेस्ट. कैट कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है. इस परीक्षा के लिए अधिकतम उम्र सीमा निर्धारित नहीं होती है. CAT परीक्षा के जरिए भारतीय प्रबंधन संस्थान यानी IIM में MBA के लिए एडमिशन मिलता है. कैट एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा है जिसमें 100 प्रश्न पूछे जाते हैं. प्रत्येक सवाल के लिए 4 अंक निर्धारित होते हैं. इन सभी प्रश्नों को हल करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाता है.  सभी प्रश्न MCQ टाइप होते हैं. 

यह भी पढ़ें: फर्जी है वायरल हो रही CBSE Board की डेटशीट, PIB ने किया सावधान..

इस साल IIM इंदौर ने किया था परीक्षा का आयोजन
इस साल IIM इंदौर द्वारा कैट परीक्षा आयोजित की गई थी. 1996 में स्थापित, आईआईएम इंदौर शासकीय सहायता प्राप्त प्रबंधन स्कूलों के परिवार में छठा है. अपनी स्थापना के बाद से, आईआईएम इंदौर उद्योग, सरकारी-क्षेत्र और सार्वजनिक-क्षेत्र के उपक्रमों के साथ विचार-विमर्श कर, प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में नेतृत्व कर रहा है. आईआईएम इंदौर सोसायटी पंजीकरण अधिनियम, 1973 के तहत एक सोसायटी के रूप में पंजीकृत है. एक मनोरम पहाड़ी के ऊपर स्थित, आईआईएम इंदौर का 193 एकड़ का परिसर, मननशील अध्ययन के लिए, एक आदर्श परिवेश प्रदान करता है. आईआईएम इंदौर में नवीनतम शिक्षण सामग्री, अध्ययन के समृद्ध संसाधन, एक सुदृढ़ सूचना प्रौद्योगिकी तंत्र, अत्याधुनिक खेल संकुल एवं छात्रावासों के साथ-साथ समकालीन आधारभूत सुविधाऐं भी है.

Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1035 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109