×

हिमांशी-आसिम की तस्‍वीर और उसपर लिखे शब्‍द से फैन्‍स हुए कनफ्यूज! 

Entertainment Desk

25 Aug, 2020 07:33 pm

बिग बॉस 13 से चर्चा में आए आसिम रियाज और हिमांशी खुराना की जोड़ी लोगों को काफी पसंद आ रही है. बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद ये दोनों कई म्‍यूजिक एल्‍बम में दिख चुके हैं. बिग बॉस 13 में दोनों के रोमांस चर्चा में रहे थे. इसके बाद देश के लोग इस जोड़ी के दीवाने हो गए. 

लॉकडाउन के समय से अभी तक आसिम और हिमांशी दो म्यूजिक वीडियो में काम कर चुके हैं. लोगों ने दोनों के काम को बेहद पसंद किया है. इंस्‍टाग्राम पर आसिम रियाज ने हिमांशी संग अपनी एक फोटो स्‍टोरी शेयर की है. इस स्टोरी में चलने वाले गाने और लिखी बात को लेकर फैन्स तरह तरह के कयास लगा रहे हैं. 

इंस्टाग्राम पर आसिम ने हिमांशी खुराना के साथ एक तस्‍वीर शेयर की है. तस्‍वीर में आसिम ने डेनिम जैकेट पहनी है. हिमांशी ब्लैक ऑउटफिट पहना हुआ है. फोटो शेयर करने के लिए उन्होंने म्यूजिक आर्टिस्ट 2Pac के गाने को चुना और स्टोरी में लिखा- मैं अपने आसपास देखता हूं और मुझे सिर्फ सांप और दिखावटी लोग नजर आते हैं. लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि आसिम ने ये बात किसके लिए लिखी है.

बिग बॉस 13 में आसिम रियाज और हिमांशी खुराना एक दूसरे से मिले और एक दूसरे से प्‍यार कर बैठे. शो पर आसिम और हिमांशी की दोस्ती अलग-अलग लोगों से हुई थी. तो वहीं दोनों की दुश्मनी भी कई लोगों से थी. यह पोस्ट आसिम ने किसके लिए शेयर किया है ये बात या तो हिमांशी बता सकती हैं या फिर आसिम खुद. 

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1056 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109