×

टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' की शूट‍िंग पर लौटे अमिताभ

Entertainment Desk

27 Aug, 2020 02:24 am

अमिताभ बच्‍चन ने शूटिंग शुरू कर दी है. कोरोना संक्रमण से मुक्ति पाने के बाद वे वापस सेट पर लौट आए हैं. उन्होंने टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' की शूट‍िंग शुरू कर दी है. अमिताभ ने शूट‍िंग के सेट से एक तस्वीर भी साझा की है जिसमें क्रू मेंबर्स पीपीई किट में दिखाई दे रहे हैं.

इंस्‍टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए अमिताभ ने लिखा है, 'काम पर वापसी, नीलू पीपीई के समंदर KBC 12 शुरू....2000 में शुरू आज 2020...20 साल का सफर...शानदार...जिंदगी का लंबा सफर!' इससे पहले अमिताभ बच्‍चन ने ट्वीट कर अपने काम की शुरुआत के बारे में बताया था.

लॉकडाउन के दौरान जब फिल्मों और टीवी शो की शूट‍िंग नहीं हो रहे थें, तब सेलेब्स घर से शूट‍िंग कर रहे थे. अमिताभ ने भी कौन बनेगा करोड़पति 12 के लिए घर से शूट‍िंग की थी. शो की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी थी. लेक‍िन अचानक बीच में अमिताभ कोरोना पॉजिटिव पाए गए और उसके बाद शो पर ब्रेक लग गया. कोरोना के इलाज के लिए अमिताभ बच्‍चन दो हफ्ते से ज्यादा समय तक अस्पताल में भर्ती रहे.

कोरोना संक्रमण से मुक्‍त हो कर जब अमिताभ घर लौटे तो वे फिर से अपने काम में लग गए. लेक‍िन इस बार पहले से भी ज्यादा प्रीकॉशंस ले रहे हैं. उम्मीद है जल्द ही कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर अमिताभ लोगों का अभ‍िवादन करते दिखाई देंगे.

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1050 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109