×

शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण ने शुरू की 'पठान' की शूटिंग

Babita Pant

नई द‍िल्‍ली 23 Nov, 2020 02:59 pm

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की हिट जोड़ी एक बार फिर दर्शकों के दिलों पर राज करने की तैयारी कर रही है. जी हां, दीपिका पादुकोण ने सोमवार से फिल्‍म 'पठान' (Pathaan) की शूटिंग शुरू कर रही हैं. आपको बता दें कि फिल्‍म 'पठान' के साथ शाहुरुख खान पूरे दो साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं.

वहीं, दीपिका पादुकोण शकुन बत्रा की फिल्‍म के लिए गोवा और मुंबई में शूटिंग में बिजी थी. अब वह यश राज फिल्‍म की 'पठान' की शूटिंग शुरू कर रही हैं. फिल्‍म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद हैं. सूत्र के मुताबिक, "शाहरुख खान के साथ अपनी नई फिल्‍म 'पठान' की शूटिंग के लिए दीपिका पूरी तरह तैयार हैं. फिल्‍म की शूटिंग आज से वाईआरएफ स्‍टूडियो में शुरू हो रही है. हालांकि निर्माताओं ने अभी तक आधिकारिक रूप से फिल्‍म की घोषणा नहीं की है, लेकिन इस पर तेजी से काम चल रहा है."

आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान इससे पहले 'ओम शांति ओम', 'हैप्‍पी न्‍यू ईयर' और 'चेन्‍नई एक्‍सप्रेस' जैसी सुपरहिट फिल्‍मों में काम कर चुके हैं, लेकिन ऐसा पहली बार है जब दोनों सिद्धार्थ के निर्देशन में काम करेंगे. इससे पहले सिद्धार्थ द्वारा निर्देशित ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ स्‍टारर फिल्‍म 'वॉर' ब्‍लॉकबस्‍टर रही थी. बताया जा रहा है कि फिल्‍म 'पठान' में जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे.

दीपिका पिछले कई दिनों से शकुन बत्रा की फिल्‍म की शूटिंग कर रही थी, जिसका अभी तक कोई नाम नहीं रखा गया है. दीपिका की आखिरी फिल्‍म 'छपाक' बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी. इस फिल्‍म में उन्‍होंने एसिड अटैक सर्वाइवर की भूमिका निभाई थी और उनके साथ विक्रांत मेसी नजर आए थे. वहीं, बॉक्‍स ऑफिस पर शाहरुख खान की फिल्‍म 'जीरो' बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी. इसके बाद उन्‍होंने दो साल तक किसी प्रोजेक्‍ट को अपने हाथ में नहीं लिया था. शाहरुख का कहना था, "इस समय मुझे महसूस नहीं हो रहा है... मेरा दिल मुझे इसकी इजाजत नहीं दे रहा... ऐसा लग रहा है कि मुझे कुछ वक्‍त फिल्‍मों को देखने, कहानियों को सुनने और ज्‍यादा किताबों को पढ़ने के लिए निकालना चाहिए. मेरे बच्‍चे भी कॉलेज में हैं... मेरी बेटी कॉलेज जा रही है और बेटे की पढ़ाई खत्‍म होने वाली है. तो मैं अपने परिवार के साथ और ज्‍यादा समय बिताना चाहता हूं.

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1130 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109