×

Drugs Case: ड्रग्‍स के दलदल में बॉलीवुड सितारे, 7 अभिनेत्रियों पर कसा NCB का फंदा

Fauzia

नई द‍िल्‍ली 23 Sep, 2020 08:27 pm

दिवंगत एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत की जांच में ड्रग्‍स एंगल सामने आने के बाद से नार्कोटिक्‍स कंट्रोल ब्‍यूरो (NCB) ने अपनी जांच तेज कर दी है. इस मामले में अब बड़ी खबर यह है कि एनसीबी ने एक्‍ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika padukone), सारा अली खान (Sara Ali Khan), श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) को पूछताछ के लिए समन भेजा है. एनसीबी ने इन सभी अभिनेत्रियों से तीन दिन के अंदर-अंदर एजेंसी के सामने उपस्थिति होने के लिए कहा है.

अधिकारियों के मुताबिक, रकुल प्रीत, सिमोन खंबाटा और सुशांत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी को 24 सितंबर को ही पूछताछ के लिए बुलाया गया है. दीपिका पादकोण को एनसीबी ने 25 सितंबर को एनसीबी के ऑफिस आकर पूछताछ में शामिल होने को कहा है. सारा अली खान और श्रद्धा कपूर को 26 सितंबर को एनसीबी के दफ्तर बुलाया गया है. एनसीबी ने जांच के दायरे को आगे बढ़ाते हुए दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश और क्वान टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी के सीईओ ध्रुव चिटगोपेकर से भी पूछताछ की है. 

अधिकारियों ने हालांकि इस बात से इनकार किया कि एजेंसी ने दिया मिर्जा को समन भेजा है. इससे पहले दिन में एनसीबी ने सुशांत की टैलेंट मैनेजर जया साहा से लगातार तीसरे दिन पूछताछ जारी रखी. साहा के अलावा, एनसीबी ने मधु मंटेना वर्मा से भी पूछताछ कर रही है, जो 'उड़ता पंजाब' और 'गजनी' जैसी ब्लॉकबास्टर फिल्‍मों के प्रोड्यूसर हैं.

बॉलीवुड इंडस्‍ट्री के ड्रग्‍स कनेक्‍शन के मामले में इन हाईप्रोफाइल नामों ने सभी को चौंका दिया है. आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने बांद्रा स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे. उनकी मौत से कुछ दिन बाद इस मामले में पहले प्रवर्तन निदेशालय की एंट्री हुई. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जांच सीबीआई को सौंप दी गई.

जांच के दौरान जब सुशांत के ड्रग्‍स लेने की बात सामने आई तो केस में एनसीबी को भी शामिल कर लिया गया. एनसीबी ने मामले की मुख्‍य आरोपी एक्‍ट्रेस रिया चक्रवर्ती व उनके भाई शोविक को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था. रिया फिलहाल मुंबई की भायखला जेल में बंद हैं.

पूछताछ में रिया ने पहले सारा और रकुल का नाम लिया. इसके बाद सुशांत की मैनेजर जया साहा की व्‍हाट्सऐप चैट को डीकोड किया गया, जिनमें दीपिका और श्रद्धा के नाम सामने आए. बताया जा रहा है कि इन अभिनेत्रियों ने कथित रूप से जया साहा से ड्रग्‍स मांगी थीं.

TOP NEWS OF THE DAY: देखिये दिनभर की बड़ी खबरें

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1100 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109