×

दीपिका पादुकोण को हुआ कोरोना, प्रकाश पादुकोण अस्‍पताल में भर्ती

TLB Desk

06 May, 2021 08:30 pm

बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण कथित तौर पर कोविड पॉजिटिव पाई गई हैं. एक्‍ट्रेस फिलहाल अपने होम टाउन बंगलुरु में हैं और बताया जा रहा है कि उनकी मां उज्‍ज्‍वला, पिता प्रकाश पादुकोण और बहन अ‍नीशा भी कोरोना पॉजिटिव हैं. 

खबर है कि पूर्व बैडमिंटन चैंपियन प्रकाश पादुकोण अस्‍पताल में भर्ती हैं, जहां उनका कोरोना का इलाज चल रहा है. आपको बता दें कि फोटोग्राफर और कॉन्‍टेंट क्रिएटर विरल भयानी ने इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट के जरिए दीपिका और उनके पूरे परिवार के कोरोना से ग्रस्‍त होने की जानकारी साझा की थी. हालांकि दीपिका की ओर से इस बात की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.

दीपिका फिलहाल अपने परिवार के साथ बंगलुरु में हैं. इससे पहले मंगलवार को उनके पिता बैडमिंटन स्टार रहे प्रकाश पादुकोण को तेज बुखार के कारण अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था. अभिनेत्री की मां उजाला पादुकोण और छोटी बहन अनीशा भी कोविड पॉजिटिव पाए गए थे.

वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका के पास अगले महीनों में कई हाई-प्रोफाइल फिल्में हैं. वह फिल्‍म '83' में पति रनवीर सिंह के साथ दिखाई देंगी, जो 1983 में भारत की पहली क्रिकेट विश्व कप जीत की गाथा को दशार्ती है. इसमें रनवीर टीम के कप्तान कपिल देव की भूमिका में हैं, जबकि दीपिका ने कपिल की पत्नी रोमी का किरदार निभाया है.

वह अमिताभ बच्चन और प्रभास के साथ भी एक फिल्म में दिखाई देंगी. इसके अलावा शकुन बत्रा की अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ भी उन्हें एक खास भूमिका में देखा जाएगा. हालांकि फिल्म के नाम
का खुलासा नहीं हुआ है.

Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1103 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109