×

शेखर कपूर को फिर याद आए सुशांत सिंह राजपूत, कहा- अफसोस है...

TLB Desk

14 Apr, 2021 02:17 pm

फिल्म मेकर शेखर कपूर (Shekhar Kapur) ने मंगलवार को ट्विटर के जरिए दिवंगत एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को याद किया. उन्होंने कहा कि वह सुशांत के साथ फिलॉसिफी और फिजिक्‍स पर चर्चा नहीं कर पाए.

शेखर कपूर ने ट्विटर पर सुशांत के साथ अपनी पिछली बातचीत को फिर से पोस्ट करते हुए एक फैन को जवाब दिया. दरअसल, फैन ने ट्वीट करते हुए कहा था, "एक समय था जब शेखर कपूर और एसएसआर ट्विटर पर बात किया करते थे."

इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए फिल्मकार ने लिखा, "मुझे अफसोस है कि सुशांत के साथ मैं फिलॉसफी और फिजिक्स पर चर्चा नहीं कर पाया. किसी के लिए उसका युवा मन अविश्वसनीय रूप से चुस्त था. अद्भुत ज्ञान के साथ."

शेखर कपूर के ट्वीट के बाद सुशांत के फैंस बेहद भावुक हो गए. एक ट्विटर यूजर ने कॉमेंट करते हुए कहा,"मुझे नहीं लगता कि एक्‍टर्स की आज की पीढ़ी में, हम किसी को उनके जैसा बुद्धिमान पा सकेंगे. काश! दुनिया उसे दुनिया छोड़ने से पहले समझ पाती."

सुशांत के एक अन्‍य फैन ने लिखा, "मैं दोहराता हूं, बॉलीवुड के किसी भी एक्‍टरस के पास सीखने की भूख, ज्ञान की गहराई और सुशांत जैसे किसी भी विषय की समझ का विशाल विस्तार नहीं है."

Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1118 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109