×

रॉकस्‍टार के लिए दीपिका पादुकोण थीं इम्तियाज अली की पहली पसंद

Babita Pant

नई द‍िल्‍ली 11 Nov, 2020 07:55 pm

निर्देशक इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) की कल्‍ट फिल्‍म 'रॉकस्‍टार' (Rockstar) को रिलीज हुए नौ साल हो चुके हैं. इस फिल्‍म के साथ जहां रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया, वहीं नरगिस फाखरी (Nargis Fakhri) ने बॉलीवुड में अपना डेब्‍यू किया था. लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि शुरुआत में इम्तियाज अली एक्‍ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को फिल्‍म में लेना चाहते थे? फिल्‍मकार इम्तियाज ने सालों बाद दीपिका की वेबसाइट पर एक पोस्‍ट लिखकर बताया कि उन दोनों की पहली मुलाकात कैसी रही थी.

अपनी 2019 की पोस्‍ट में इम्तियाज ने लिखा था, "होटल के पोर्च में वह अपनी कार से नीचे उतरीं और उन्‍होंने मुझे देखा. मैं तुरंत ही समझ गया था कि ये वही लड़की है जिससे मैं मिलने आया हूं. वह भी तुरंत ही समझ गईं थीं कि मैं वहीं डायरेक्‍टर हूं जिससे वह मिलने आईं हैं क्‍योंकि उनके पास वो आंखें हैं, वो आंखें ऐसी लग रह थीं मानो उन्‍हें पता हो."

इम्तियाज ने आगे लिखा, "तब तक दीपिका की कोई भी फिल्‍म रिलीज नहीं हुई थी. मैं उनसे 'रॉकस्‍टार' के लिए मिलने गया था. मैं उन्‍हें 'रॉकस्‍टार' के लिए चाहता था, लेकिन फिल्‍म पर बहुल सालों तक भी काम शुरू नहीं हो पाया. मैंने उनके साथ दूसरी फिल्‍मों में काम किया. बहुत सालों तक बहुत जगहों पर बहुत कुछ होता रहा, मैं सबकुछ शायद भूल जाऊं, लेकिन मैं उस लड़की को नहीं भूल सकता जो होटल में अपनी कार से बाहर उतरी थी और उसने मुझे ऐसे देखा था जैसे जानती हो."

आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण ने इम्तियाज अली के साथ फिल्‍म 'लव आज कल', 'कॉकटेल' और 'तमाशा' जैसी फिल्‍मों में काम किया. इम्तियाज के डायरेक्‍शन में रणबीर और दीपिका एक साथ फिल्‍म 'तमाशा' में नजर आए. हालांकि इससे पहले दोनों 'ये जवानी है दीवानी' और 'बचना ए हसीनों' जैसी फिल्‍मों में अपनी सिजलिंग केमिस्‍ट्री से लोगों का दिल जीते चुके थे.

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1044 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109