×

दिल्‍ली यूनिवर्सिटी ने स्‍थगित की परीक्षाएं, 1 जून से होंगे ओपन बुक टेस्‍ट

TLB Desk

नई द‍िल्‍ली 04 May, 2021 10:32 pm

दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने ऑनलाइन ओपन बुक परीक्षा स्थगित कर दी है. यह परीक्षा 15 मई से आयोजित की जानी थी. यूनिवर्सिटी के वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यवाहक कुलपति के साथ मिलकर परीक्षाएं स्थगित करने का यह अहम निर्णय लिया है. यूनिवर्सिटी प्रशासन के मुताबिक अब यह परीक्षाएं 1 जून से आयोजित की जाएंगी. इससे पहले डूटा ने कार्यवाहक कुलपति प्रो पीसी जोशी को पत्र लिखकर परीक्षाएं स्थगित करने की मांग की थी. डूटा का कहना है कि अभी तक 650 से अधिक शिक्षक कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. वहीं इनमें से 30 से अधिक शिक्षकों की मौत हो चुकी है.

डूटा के अध्यक्ष राजीब रे कहा कि सैकड़ों शिक्षक कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं. कई शिक्षकों के परिजन इस महामारी से जूझ रहे हैं. दूसरी ओर बड़ी तादाद में में छात्र एवं उनके परिवार के सदस्य कोरोना पॉजिटिव हुए हैं. ऐसी स्थिति में छात्र और शिक्षक दोनों ही ऑनलाइन कक्षाओं में शामिल होने के लिए मानसिक रूप से सक्षम नहीं हैं.

दिल्ली विश्वविद्यालय के डीन एग्जामिनेशन डॉ. डीएस रावत ने बताया कि कार्यवाहक कुलपति ने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया. इस निर्णय के मुताबिक ऑनलाइन ओपन बुक परीक्षा एक जून से होंगी.

ओपन बुक परीक्षा में इस बार ऑफलाइन परीक्षा का विकल्प रद्द किया जा सकता है. इस पर अंतिम निर्णय नहीं होना अभी शेष है. यह परीक्षा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों होती हैं.

गौरतलब है कि बीते 24 घंटों के दौरान दिल्ली में 407 कोरोना रोगियों की मृत्यु हुई है. वहीं 20,394 नए कोरोना रोगी सामने आए हैं. कोरोना की जांच के लिए बीते 24 घंटे के दौरान 71,997 कोरोना टेस्ट किए गए. राहत की बात यह है कि कोरोना टेस्ट में 28.33 फीसदी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए जबकि शनिवार को यह पॉजिटिविटी दर 31.60 फीसदी थी.

इन्हीं 24 घंटों के दौरान दिल्ली में 24,444 कोरोना रोगी स्वस्थ भी हुए हैं. दिल्ली में अभी तक कुल 16,966 व्यक्तियों की कोरोना वायरस के कारण मृत्यु हो चुकी है. दिल्ली में फिलहाल 92,290 एक्टिव कोरोना रोगी हैं. इनमें से 50,742 कोरोना रोगी होम आइसोलेशन में रह रहे हैं.

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1145 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109