×

WWE सुपरस्‍टार The Rock को हुआ कोराना, परिवार भी निकला पॉजिटिव

Alka Kumari

Delhi 03 Sep, 2020 01:10 pm

WWE और हॉलीवुड फिल्म के बड़े सुपरस्टार The Rock यानी ड्वेन जॉनसन ने आज एक बुरी खबर दी है. दरअसल रॉक अपने पूरे परिवार समेत कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित हो गए हैं. इस बात की जानकारी उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो के जरिए दी है. इस वीडियो को देख उनके फैंस काफी दुखी हैं और कमेंट में उनके जल्दी ठीक हो जाने की कामना कर रहे हैं.

बता दें कि द रॉक हॉलीवुड के जाने-माने सुपरस्टार हैं, जिन्होंने हॉलीवुड को 'जुमांजी', 'जर्नी 2' और 'फास्ट एंड फ्यूरियस' जैसे कई सुपरहिट फिल्में दी हैं. द रॉक की हॉलीवुड के साथ-साथ भारत में भी तगड़ी फैन फॉलोविंग है. फिल्मों के अलावा भी रॉक इंस्टाग्राम से भी अपने फैंस से हमेशा जुड़े रहते है. रॉक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और हमेशा अपनी और अपने परिवार की तस्वीरें डालते रहते हैं. उनकी पत्नी का नाम लॉरेन है. दोनों के 4 और 2 साल की बेटी है जिसका नाम जैस्मिन और टियाना है. 

रॉक ने सुबह इंस्टाग्राम पर कोरोना से संक्रमित हो जाने की खबर देते हुए एक वीडियो भी पोस्ट किया जिसमें उन्होंने कहा कि यह उनकी लाइफ का अब तक का सबसे कठिन और चुनौतीपूर्ण समय है. उन्होंने कहा, "कोविड-19 से ठीक होना अन्य किसी गंभीर चोट से बिल्कुल अलग है. टूट जाते हैं या विचलित होते हैं, जो कि मैं कुछ वक्त से कई बार हो चुका हूं." 

उन्होंने कहा, "मेरी पहली प्राथमिकता अपने परिवार और मेरे प्यारे लोगों को बचाना है... काश, सिर्फ मैं ही कोरोना वायरस से संक्रमित होता." रॉक आगे कहते हैं कि अच्छी बात है कि उनका पूरा परिवार स्वस्थ है और वो कंटेजियस नहीं है. 

रॉक के मुताबिक, "मेरे कुछ दोस्त या उनके परिजन इस वायरस की वजह से मर चुके हैं, जो बेहद खतरनाक और माफ ना करने वाला है." उन्‍होंने बताया कि उनके बच्चों को कुछ दिनों पहले गले में ख़राशें हुई थीं. इसके बाद वो पूरी रह ठीक हो गए थे. फिलहाल पूरा परिवार आइसोलेशन में है.

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1100 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109