×

ED ने कुर्क की सुशील कुमार शिंदे की बेटी-दामाद की संपत्ति, फ्रॉड का है मामला

TLB Desk

16 Mar, 2021 08:39 pm

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अपनी जांच के सिलसिले में पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे की बेटी और दामाद के स्वामित्व वाली 35.48 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है. ईडी के एक अधिकारी ने यहां कहा कि वित्तीय जांच एजेंसी ने शिंदे की बेटी प्रीति श्रॉफ और दामाद राज श्रॉफ की संपत्तियों को बैंक फ्रॉड केस (मैक स्टार मामला) में मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA) के तहत कुर्क कर दिया है. प्रीति जिंदल कंबाइन्स प्राइवेट लिमिटेड और राज ऑरलैंडो ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड के मालिक हैं. बहरहाल, बैंक फ्रॉड केस में HDIL सहित कई कंपनियों के प्रमोटर राकेश वधावन और सारंग वधावन शामिल हैं.

अधिकारी ने कहा कि जिन संपत्तियों का कुर्क किया गया है वे दो वाणिज्यिक संपत्तियों के रूप में हैं. मुंबई के अंधेरी ईस्ट में कैलेडोनिया इमारत में 10,550 वर्ग फुट क्षेत्र की दो कर्मशियल प्रॉपर्टीज हैं.

अधिकारी ने कहा कि ईडी की जांच में पता चला है कि वधावन बुधंओं ने 2014 में अंधेरी ईस्ट की कैलेडोनिया बिल्डिंग में स्थित मैक स्टार की एक कर्मशियल प्रॉपर्टी को अवैध रूप से और धोखे से केवल 9.39 करोड़ रुपये में जिंदल कंबाइन्स प्राइवेट लिमिटेड में स्थानांतरित कर दिया, जबकि उस समय इसकी मार्केट वैल्यू 15.64 करोड़ रुपये थी.

इसी तरह, 2016 में दूसरी कर्मशियल प्रॉपर्टी को 18 करोड़ रुपये के अनुबंध मूल्य पर ऑरलैंडो ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड में स्थानांतरित कर दिया, जबकि उस समय उसकी मार्केट वैल्यू 19.84 करोड़ रुपये थी.

अधिकारी ने कहा, "हालांकि, उन्होंने दूसरी संपत्ति के लिए अब तक केवल 10 करोड़ रुपये का भुगतान किया है. इन दोनों कंपनियों को इन संपत्तियों के लिए 1.76 करोड़ रुपये और 1.39 करोड़ रुपये प्रति वर्ष का किराया मिल रहा है."

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1118 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109