×

Ludo Trailer: फिल्म लूडो का ट्रेलर रिलीज, आमिर खान ने जमकर की तारीफ

Alka Kumari

दिल्ली 20 Oct, 2020 02:41 pm

इस दिवाली एक्साइटमेंट का डोज बढ़ाने फिल्म निर्देशक अनुराग बसु (Anurag Basu) की फिल्म 'लूडो' आ रही है. फिल्‍म 'लूडो' (Ludo Trailer) का ट्रेलर रिलीज हो गया है. नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली इस फिल्म का ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा. फिल्‍म में राजकुमार राव (Rajkummar Rao), अभिषेक बच्‍चन (Abhishek Bachchan), आदित्‍य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor), फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh), सान्‍या मल्‍होत्रा (Sanya Malhotra) जैसे कई सितारे हैं. लेकिन फिल्‍म में सबसे मजेदार अंदाज में नजर आ रहे हैं एक्‍टर पंकज त्र‍िपाठी (Pankaj Tripathi). वहीं, राजकुमार राव का भी अंदाज ट्रेलर में देखने लायक है. उनको इस रूप में आपने पहले नहीं देखा होगा. राजकुमार ने इस फिल्म में अपने लुक को पूरी तरह बदल लिया है.

नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली इस फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि फिल्‍म का हर एक कैरेक्‍टर अपनी जिंदगी में किसी न किसी समस्‍या से जूझ रहा है. किसी ने किडनैपिंग की है तो किसी को अपनी प्रेमिका के लिए जेल से एक अपराधी को भगाना है. ट्रेलर के हर फ्रेम में मनोरंजन का जबरदस्त तड़का देखने को मिल रहा है.

ढाई मिनट के इस ट्रेलर में कॉमेडी, सस्पेंस और थ्रिलर का भरपूर डोज़ है. इस फिल्म को बटरफ्लाई इफेक्ट से प्रेरित बताया जा रहा है. इसका मतलब ये है कि फिल्म का हर किरदार एक दूसरे से जुड़ा हुआ है, कभी ना कभी इन किरदारों की जिंदगी एक दूसरे से टकराएगी.

वैसे इस फिल्म के जरिए अनुराग बसु बहुत ही लंबे समय के बाद एक बार वापसी कर रहे हैं. इससे 2 साल पहले अनुराग की फिल्म 'जग्‍गा जासूस' आई थी, जो बुरी तरफ फ्लॉप हुई थी. हालांकि फिल्म लूडो का ट्रेलर  लोगों को खूब पसंद आ रहा है. 

वहीं सुपरस्टार आमिर खान ने भी ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, "क्या ट्रेलर है! बसु, हैट्स ऑफ़. पूरी टीम को बधाई. इसे देखने का बेसब्री से इंतज़ार है. कब तक इंतज़ार करना पड़ेगा? बसु, अपने कुछ साथियों के लिए आप इसकी वर्चुअल स्क्रीनिंग क्यों नहीं करवाते?"

आपको बता दें कि 'लूडो' इस साल दिवाली के मौक़े पर ओटीटी प्लैटफॉ़र्म नेटफ्लिक्स पर  रिलीज़ हो रही है.

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1044 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109