×

पूर्व केंद्रीय मंत्री बच्‍ची सिंह रावत का निधन, CM ने जताया दुख

TLB Desk

देहरादून 19 Apr, 2021 11:56 am

उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व रक्षा राज्यमंत्री बच्ची सिंह रावत (Bachi Singh Rawat) का रविवार को निधन हो गया. वह 72 साल के थे. उनका ऋषिकेश एम्स में इलाज चल रहा था. मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है. 

मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के पाली गांव के रहने वाले बच्ची सिंह रावत इस समय हल्द्वानी में रहते थे. पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी. उन्हें शनिवार की दोपहर में एयर एंबुलेंस से हल्द्वानी से एम्स-ऋषिकेश में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान रविवार को उनका निधन हो गया. 

उनके निधन पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा, "बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री बच्ची सिंह रावत के निधन का समाचार सुनकर गहरा दुख हुआ. भगवान दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें, और शोकाकुल परिजनों को दुख सहने की शक्ति और धैर्य प्रदान करें.

आपको बता दें कि बच्ची सिंह रावत पहली बार 1992 में अविभाजित उत्तर प्रदेश के विधानसभा सदस्य बने और 1993 में दूसरी बार चुने गए. 1996 से लगातार चार बार अल्मोड़ा से सांसद बने. वह अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में रक्षा राज्यमंत्री और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री रहे.

Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1020 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109