×

पंजाब से बांदा जेल पहुंचा बाहुबली विधायक मुख्‍तार अंसारी, पत्‍नी ने बताया जान का खतरा

TLB Desk

लखनऊ 07 Apr, 2021 02:16 pm

उत्तर प्रदेश का माफिया डॉन और बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) आखिरकार यूपी की बांदा जेल पहुंच गया. रोपड़ से कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद अंसारी को लेकर निकली पुलिस करीब 14 घंटे बाद बांदा जेल पहुंची.

अंसारी के जेल पहुंचने के कुछ देर बाद एएसपी महेंद्र प्रताप सिंह चैहान ने बताया कि मुख्तार अंसारी का स्वास्थ्य ठीक है. वहीं, अंसारी के भाई ने आरोप लगाया है कि पंजाब से बांदा जेल शिफ्ट किए जाने के दौरान अमानवीय बर्ताव किया गया. अंसारी के भाई के मुताबिक, पंजाब से बांदा जेल ले जाए जाने के दौरान अंसारी के साथ अमानवीय व्‍यवहार किया गया. 15 घंटे से भी ज्‍यादा लंबी यात्रा के दौरान अंसारी को भोजन, पानी और यहां तक कि मेडिकल सुविधा तक नहीं दी गई. इस वजह से अंसारी की तबियत बिगड़ गई और बेहोशी सी हालत में बांदा जेल पहुंचे." उधर, मुख्‍तार की पत्‍नी ने बांदा जेल में पति की जान को खतरा बताया है. 

क्षेत्राधिकारी (सीओ) सदर सत्यप्रकाश के मुताबिक, "हमें अंसारी को बांदा जेल लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. हम बसपा विधायक को एंबुलेंस में लेकर आज तड़के आए हैं. मुख्तार की शिफ्टिंग को लेकर बांदा जेल में सुरक्षा व्यवस्था पहले ही काफी तगड़ी कर दी गई थी. यहां चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है. जेल की हर दीवार पर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है. कुल मिलाकर सुरक्षा ऐसी है कि परिंदा भी पर न मार सके. साथ ही जेल में दाखिल होने वाले हर व्यक्ति की पूरी पड़ताल की जाएगी. बिना जांच-पड़ताल के जेल स्टॉफ को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा. जेल में कौन कितनी बार आया इसका लेखा-जोखा भी रखा जाएगा. इसके अलावा जेल के बाहर भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है."

बताया जा रहा है कि मुख्तार के आसपास जाने वाला हर जेल कर्मी बॉडी वॉर्न कैमरे से लैस रहेगा ताकि उसके और मुख्तार के बीच हुई बातचीत और व्यवहार की रिकॉर्डिग हो सके. जेल की निगरानी के लिए एक ड्रोन कैमरा भी लखनऊ से भेजा गया है. वहीं, मुख्तार अंसारी की बैरक और आसपास के इलाके को सीसीटीवी कैमरों से लैस कर दिया गया है.

आपको बता दें कि पिछले काफी समय से मुख्‍यतार अंसारी पंजाब की रोपड़ जेल में बंद था. अंसारी रोपड़ जेल में खुद को सुरक्षित समझता था और किसी भी हाल में उत्तर प्रदेश जाने के लिए तैयार नहीं था. दो साल में 8 बार उप्र की पुलिस उसे लेने रोपड़ गई लेकिन हर बार सेहत, सुरक्षा और कोरोना का कारण बताकर पंजाब पुलिस ने उसे सौंपने से इनकार कर दिया था.

पंजाब पुलिस हर बार डॉक्टर की सलाह का हवाला देती रही कि अंसारी को डिप्रेशन, शुगर, रीढ़ से संबंधित बीमारियां हैं. ऐसे में उसे कहीं और शिफ्ट करना ठीक नहीं है. जब यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा तो पंजाब सरकार ने आरोपी को पंजाब की जेल में रखने के लिए कई तर्क रखे लेकिन वे सब विफल रहे.

आपको बता दें कि पंजाब पुलिस 21 जनवरी 2019 को मोहाली पुलिस बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को रियल एस्टेट कारोबारी से रंगदारी मांगने के आरोप में यूपी से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई थी. इसके बाद 25 जनवरी 2019 से वह रोपड़ जेल में ही बंद था.

गौरतलब है कि मुख्तार अंसारी मऊ निर्वाचन क्षेत्र से पांच बार विधायक रह चुका है. उसने पांच बार लगातार चुनाव जीता. इतना ही नहीं, पांच में से दो बार स्वतंत्र चुनाव लड़कर जीत हासिल की. मुख्तार का अपने क्षेत्र में दबदबा ऐसा है कि जेल में रहते हुए भी उसने 2007, 2012 और 2017 के चुनाव में भी अपनी जोरदार जीत दर्ज हासिल की. 

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1115 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109