×

बिग बॉस में गौहर ने दी शादी की न्‍यूज, घर के बाहर बॉयफ्रेंड ने कही ये बात

Alka Kumari

दिल्ली 19 Oct, 2020 06:17 pm

टीवी एक्ट्रेस गौहर खान (Gauhar Khan) फिलहाल कलर्स के सबसे पॉपुलर रियालिटी शो बिग बॉस (Big Boss) के घर में सीनियर मेंबर बनकर रह रही हैं. शो के दौरान ही उन्हें एक कंटेस्टेंट से बातें करते सुना गया कि वो इस साल शादी के बंधन में बंध सकती है.

वहीं, बाहर TOI द्वारा उनके कथित बॉयफ्रेंड जैद (Zaid) से गौहर और उनके रिश्तों के बारे में पूछे जाने पर कहा, "सभी लोग मुझे गौहर की सारी फोटो और वीडियो में टैग करते हैं और राहुल ने जब उन्हें बाहर मिलने के लिए कहा था तो उन्होंने जवाब दिया था कि वह "टेकन" हैं और इस साल ही शादी कर रही हैं. मैंने भी यही सुना है." 

वहीं, कुछ दिनों पहले ही बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट के रूप में रह रहे अभिनेता ऐजाज़ खान (Eijaz khan) ने गौहर को अपना क्रश बताया था. इस पर
अब जैद ने अपना रिएक्शन दिया है. जैद चाहते हैं कि एजाज, गौहर को बेहतर तरीके से जाने क्योंकि उनमें और भी बहुत सारी खूबियां हैं. 

जैद कहते हैं, "मैं बिल्कुल पजेसिव फील नहीं करता हूं. मैं तो बल्कि चाहता हूं कि वह गौहर को और बेहतर तरीके से जानें क्योंकि वह बेहद अच्छी हैं. वह जितना घर में रहेंगी उतना लोग उन्हें बेहतर तरीके से जान पाएंगे. इस कंफेशन को देखने के दो तरीके हैं, अगर मैं इसे नकारात्मक तरीके से देखूंगा तो मैं पजेसिव हो सकता हूं और अगर मैं इसे सकारात्मक तरीके से देखता हूं तो मुझे अच्छा महसूस होगा." जैद आगे हसंते हुए कहते हैं कि गौहर की खूबियां हमसे अच्छा भला कौन जान पाएगा. जैद का मानना है कि गौहर घर में रह रहे दूसरे सीनियर्स-सिद्धार्थ और हिना से बेहतर हैं.

आपको बता दें कि जैद पेशे से कोरियोग्राफर हैं और संगीतकार इस्माइल दरबार के बेटे हैं. गौहर और जैद के रिलेशनशिप को लेकर अक्सर खबरें आती रहती हैं. दोनों को कई बार साथ में स्पॉट भी किया गया है. लेकिन दोनों में से किसी ने इस रिश्ते को लेकर अब तक ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है. अपने रिश्ते पर दोनों यही कहते पाए गए हैं कि हम बस फैमिली फ्रेंड्स हैं. 
 

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1139 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109