×

गौहर खान और जैद दरबार का हुआ निकाह, देखें Wedding Album

Babita Pant

मुंबई 26 Dec, 2020 01:06 pm

गौहर खान (Gauahar Khan) और जैद दरबार (Zaid Darbar) का शुक्रवार को निकाह हो गया. दोनों पारंपरिक इस्‍लामिक रीति-रिवाजों के साथ शादी के बंधन में बंध गए. शादी के बाद शाम को दोनों ने शानदार वेडिंग रिसेप्‍शन दिया, जिसमें संजय लीला भंसाली समेत बॉलीवुड के कई दिग्‍गज शरीक हुए.

गौहर ने निकाह की तस्‍वीरें अपने इंस्‍टग्राम अकाउंट के जरिए शेयर की हैं.

गौहर ने निकाह और मेहंदी सेरेमनी में पारंपरिक शरारा व कुर्ता पहना था. 

वेडिंग रिसेप्‍शन में गौहर बोल्‍ड गोल्‍ड और मरून लहंगे में नजर आईं. उनका यह लहंगा मशहूर डिजाइनर मनीष मल्‍होत्रा ने डिजाइन किया था. वहीं, काले और सुनहरे रंग की शेरवानी के साथ मैचिंग शॉल पहने जैद खूब फब रहे थे. कुल मिलाकर दोनों की जोड़ी बहुत ही अच्‍छी लग रही थी.

वेडिंग रिसेप्‍शन में गौहर की बहन और पूर्व एक्‍टर निगार खान हरे और सुनहरे रंग के शरारे में नजर आईं. वहीं, जैद के सभी परिवार वाले पारंपरिक अंदाज में दिखाई दिए.

इससे पहले गौहर ने अपनी चिकसा सेरेमनी की तस्‍वीरें भी इंस्‍टाग्राम पर शेयर की थीं.

निकाह से पहले प्री वेडिंग फंक्‍शन में जैद और गौहर ने खूब मस्‍ती की.

आपको बता दें कि जैद और गौहर काफी समय तक अपने रिश्‍ते को सार्वजनिक रूप से नकारते रहे. और तो और शादी से महज दो हफ्ते पहले दोनों ने अपने रिलेशनशिप को सार्वजनिक किया. उन्‍होंने अपने डिजिटल वेडिंग कार्ड को लॉकडाउन लव स्‍टोरी नाम दिया था. इस वेडिंग कार्ड में दिखाया गया है कि दोनों किस तरह शॉपिंग सेंटर जाकर ग्रोसरी खरीदते हुए मुलाकात करते थे. फिर बाद में कैसे उन्‍होंने फोन पर बॉन्‍ड बनाया. यही नहीं कार्ड में यह भी खुलासा किया गया कि जैद ने गौहर को मैसेज भिजवाया कि वो दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की हैं. बाद में दोनों पार्किंग लॉट में मिलने गए और वहां जैद ने घुटनों के बल गाना गाकर गौहर को रिंग के साथ प्रपोज किया.

गौरतलब है कि गौहर को हाल ही में बिग बॉस 14 में हिना खान और सिद्धार्थ शुक्‍ला के साथ देखा गया था.   

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1032 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109