×

रणबीर कपूर का खुलासा- कोरोना नहीं होता तो अब तक हो चुकी होती आलिया संग शादी

Babita Pant

नई द‍िल्‍ली 25 Dec, 2020 12:02 pm

इस साल की शुरुआत में चर्चा थी कि एक्‍टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट जल्‍द शादी करने वाले हैं. हालांकि कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी ने सब कुछ बदल दिया. खुद रणबीर कपूर ने इस बात की तस्‍दीक की है. उनके मुताबिक, "अगर महमारी नहीं आई होती तो अब तक वे दोनों शादी कर चुके होते."

एक इंटरव्‍यू में रणबीर ने खुलासा किया कि अगर महामारी ने उनकी जिंदगी में एंट्री नहीं ली होती तो उनकी शादी हो चुकी होती. उन्‍होंने यह भी कहा कि वह जल्‍द ही अपनी जिंदगी में शादी के लक्ष्‍य पर टिक लगाना चाहते हैं.

इस दौरान रणबीर ने अपनी लेडी लव आलिया के बारे में भी बात की. लॉकडाउन के दौरान उन्‍होंने क्‍या किया इसका खुलासा करते हुए रणबीर ने कहा कि इस मामले में आलिया उनसे आगे निकल गईं. रणबीर के मुताबिक आलिया ने गिटार से लेकर स्‍क्रीन लेखन तक की क्‍लास लीं. रणबीर ने कहा कि वो आलिया के सामने हमेशा खुद को कमतर ही पाते हैं. एक्‍टर ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान उन्‍होंने कोई क्‍लास नहीं ली. उनके मुताबिक शुरुआत में वह परिवार की मुश्किलों से जूझ रहे थे और बाद वह रीडिंग करने लगे. यही नहीं उन्‍होंने परिवार के साथ भी खूब समय बिताया और रोजाना दो से तीन फिल्‍में देखी.

आपको बता दें कि रणबीर और आलिया पहली बार एक साथ फिल्‍म 'ब्रह्मास्‍त्र' में नजर आएंगे. इस फिल्‍म के डायरेक्‍टर अयान मुखर्जी हैं. इस फिल्‍म में उनके साथ अमिताभ बच्‍चन, डिंपल कपाड़िया, नागार्जुन अक्किनेनी और मौनी राय भी मुख्‍य भूमिकाओं में दिखाई देंगे. इस ड्रामा फिल्‍म में शाहरुख खान का स्‍पेशल कैमियो भी है.

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1181 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109