×

कोरोना से बचने की सलाह के बीच पूरे देश में होली की धूम

TLB Desk

नई दिल्‍ली 29 Mar, 2021 04:26 pm

कोरोना से बचने की सलाह के बीच रंगों का त्‍योहार होली पूरे देश में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. इस मौके पर राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने संदेश में कहा कि उमंग और उल्‍लास का यह पर्व हमारी सांस्‍कृतिक विविधता में निहित राष्‍ट्रीय चेतना को और शक्ति प्रदान करे. उन्‍होंने अपने संदेश में कहा कि रंगों का त्‍योहार होली, सामाजिक सौहार्द का पर्व है और लोगों के जीवन में खुशी, उत्‍साह व आशा का संचार करता है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने देश के लोगों को होली की शुभकामनाएं दी है. अपने संदेश में उन्‍होंने कहा कि आनंद, उमंग, हर्ष और उल्लास का यह त्योहार हर किसी के जीवन में नए जोश और नई ऊर्जा का संचार करे. 

भारतीय वायु सेना ने अपने सोशल मीडिया पेज पर तिरंगे की तस्‍वीर को शेयर करते हुए लिखा कि, 'वह रंग जिसके लिए हम जीते हैं!'

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍य नाथ ने अपने संदेश में कहा कि, 'आप सभी का जीवन सुख, शांति और समृद्धि के रंगों से सराबोर हो. असत्य पर सत्य की विजय के महोत्सव, महापर्व होली की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं! ईश्वर से कामना है कि प्रेम, उल्लास और आनंद को समर्पित यह त्योहार हमारी एकता और सद्भावना के रंग को और अधिक प्रगाढ़ करे.'

बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने होली की शुभकामनाएं देते हुए सभी लोगों को घर के अंदर ही होली मनाने की अपील की. 

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी और कोरोना से बचकर रहने एवं अपने परिवार का ख्‍याल रखने की अपील की. 

केंद्रीय मंत्री किरण रिजीजु ने देशवाशियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं. उन्‍होंने अपने संदेश में ईश्वर से प्रार्थना की है कि यह होली सभी के जीवन में ख़ुशियों के रंग, स्वास्थ्य और समृद्धि प्रदान करें.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी होली के मौके पर अपने संदेश में कहा, 'हमारे देश की खूबसूरती तरह-तरह के रंगों से बनती है. रंगों का त्यौहार होली आपके जीवन में ऊर्जा, उल्लास एवं उत्साह भर दे. सभी देशवासियों को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं.'

पद्मश्री अवार्डी सुदर्शन पटनायक ने ओडिशा में पुरी बीच पर एक सुंदर कृति बनाकर होली की शुभकामनाएं दी है. अपने संदेश में उन्‍होंने लिखा, 'सुरक्षित रहें, सुरक्षित खेलें'. 

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1041 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109