×

IBPS PO Prelims Result: पीओ प्रीलिम्स परीक्षा का स्कोर कार्ड जारी, ऐसे करें चेक

Career16PlusDesk

नई दिल्ली 21 Jan, 2021 12:58 pm

इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने PO प्रीलिम्स परीक्षा का स्कोर कार्ड जारी कर दिया है. आईबीपीएस प्रीलिम्स परीक्षा का स्कोर कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जारी किया गया है. उम्मीदवार इस वेबसाइट पर जाकर ही परीक्षा का स्कोर कार्ड चेक कर सकते हैं. उम्मीदवारों को स्कोर कार्ड चेक करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉग इन करना होगा. IBPS PO प्रीलिम्स परीक्षा का स्कोर संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट पर 4 फरवरी, 2021 तक उपलब्ध रहेगा. पीओ प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट 15 जनवरी को जारी किया गया था.

उम्मीदवार नीचे दिए गए तरीकों से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

IBPS PO Score Card 2020 इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
IBPS PO Score Card

IBPS PO Score Card 2020 इन स्टेप्स से भी कर सकते हैं चेक

स्टेप 1: उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाएं.
स्टेप 2: इसके बाद वेबसाइट पर दिए गए Score Card के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: अब अपने रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉग इन करें.
स्टेप 4: आपका Score Card स्क्रीन पर आ जाएगा. 
स्टेप 5: अब अपने स्कोर कार्ड को ध्यान से चेक कर लें.
स्टेप 6: इसके बाद स्कोर कार्ड का प्रिंट ले लें.

यह भी पढ़ें: IBPS RRB Admit Card: आरआरबी मेन परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

IBPS के बारे में
IBPS बैंक के कर्मचारियों की नियुक्ति करने के लिए परीक्षाओं का आयोजन करने वाली एक संस्था है. इस संस्थान का पूरा नाम इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन है. यह संस्था ग्रामीण से लेकर नेशनल बैंक तक में भर्तियां करती है. आईबीपीएस क्लर्क से लेकर पीओ और मैनेजर तक के पदों को भरती है. आईबीपीएस की परीक्षाएं ऑनलाइन आयोजित की जाती है. ये परीक्षा राष्ट्रीय स्तर पर होती है जिनमें हर साल लाखों छात्र भाग लेते हैं.

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1047 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109