×

ICAI CA Exam 2020: बिहार में चुनाव के चलते बदली सीए परीक्षा की तारीख, जानिए नया शेड्यूल

Career16PlusDesk

नई दिल्ली 09 Oct, 2020 01:34 pm

ICAI CA Exam 2020: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने उन स्टूडेंट्स के लिए ICAI CA नवंबर 2020 परीक्षा स्थगित कर दी है जो कि बिहार में स्थित परीक्षा केंद्रों पर एग्जाम देने वाले हैं. ICAI ने यह फैसला बिहार में होने वाले चुनावों को ध्यान में रखते हुए लिया है. ICAI की वेबसाइट पर जारी नोटिस के मुताबिक बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Elections 2020) के चलते राज्य में स्थित केंद्रों पर 2, 3, 6 और 7 नवंबर को आयोजित होने वाली परीक्षा टाल कर दी गई है. फाउंडेशन लेवल की आईसीएआई सीए नवंबर 2020 परीक्षा नवंबर महीने की 19, 21, 23 और 25 तारीख को आयोजित की जाएगी. 

संस्थान की तरफ से जारी की गई एसओपी में परीक्षा केंद्रों में बढ़ोत्तरी की बात कही गई है. मई 2020 में पहले 505 केंद्रों पर इस परीक्षा के आयोजन की जानकारी दी गई थी जिसके बाद नवंबर में होने वाली परीक्षाओं के लिए केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 915 कर दी गई थी. कोरोना से बचाव के लिए परीक्षा केंद्रों के दरवाज़ों के हैंडल, सीढ़ी की रेलिंग आदि सभी जगहों को कीटाणुरहित किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: RRB NTPC: कब और कैसे रिफंड होगी रेलवे एनटीपीसी परीक्षा की फीस

बता दें कि COVID-19 संक्रमित या अन्य बीमारियों के लक्षण वाले उम्मीदवारों को स्व-घोषणा (Self-Declaration) देना होगा और यह विकल्प पूरे ICAI CA नवंबर 2020 परीक्षाओं के संचालन के दौरान जारी रहेगा.

ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें.

Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1059 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109