×

भारत को मिली कोरोना की तीसरी वैक्‍सीन, DCGI ने रूस की स्पुतनिक-वी को दी मंजूरी

TLB Desk

नई द‍िल्‍ली 13 Apr, 2021 05:27 pm

कोरोना वायरस (Corona Virus) से निपटने के लिए भारत को तीसरी वैक्सीन मिल गई है. कोविशिल्ड (Covishield) और कोवैक्सीन (Covaxin) के बाद अब भारत ने मंगलवार को आपातकालीन स्थितियों में स्पुतनिक-वी (Sputnik V) नाम की तीसरी कोरोना वैक्सीन को भी मंजूरी दे दी है. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि ड्रग्स कंट्रोलर जनरल इंडिया (DCGI) ने विषय विशेषज्ञ समिति (SEC) की सिफारिशों के आधार पर वैक्सीन के आपातकालीन इस्‍तेमाल के लिए अपनी मंजूरी दे दी है.

मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, "विस्तृत विचार-विमर्श के बाद, SEC ने विभिन्न नियामक प्रावधानों के अधीन आपातकालीन स्थितियों में स्पुतनिक-वी के सीमित उपयोग के लिए अनुमति देने की सिफारिश की है."

मंत्रालय ने कहा कि वैक्सीन को 21 दिनों के अंतराल पर 0.5 मिली की दो खुराक के साथ इंट्रामस्क्युलर रूप से दिया जाना चाहिए.

इस समय देश में भारत बायोटेक की कोवैक्सीन और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कोविशील्ड के इस्तेमाल को मंजूरी मिली हुई थी. भारत के औषधि नियामक ने अब रूस के कोविड-19 रोधी टीके स्पुतनिक वी के सीमित आपात इस्तेमाल को कुछ शर्तों के साथ मंजूरी दे दी है. मंत्रालय ने यह भी बताया कि वैक्सीन को -18 डिग्री सेल्सियस पर स्‍टोर किया जाना है.

मंत्रालय ने स्पष्ट करते हुए कहा कि SEC की सिफारिशों को भारत के ड्रग कंट्रोलर ने सावधानीपूर्वक विचार करने के बाद स्वीकार किया है और कहा है कि डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज लिमिटेड (DRL) देश में उपयोग के लिए वैक्सीन का आयात करेगा.

आपको बता दें कि डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज ने सितंबर 2020 में स्पुतनिक वैक्सीन के नैदानिक परीक्षणों का संचालन करने और भारत में वैक्सीन वितरित करने के लिए रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष (RDIF) के साथ भागीदारी में अहम भूमिका निभाई थी. RDIF द्वारा रूस में किए गए परीक्षणों के अलावा डॉ रेड्डीज ने भारत में वैक्सीन के चरण दो और तीन के नैदानिक परीक्षण में भी अपनी भूमिका निभाई थी.

भारत में देशव्यापी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी से शुरू हो चुका है. अब तीसरी वैक्सीन को मंजूरी मिलने के बाद टीकाकरण अभियान में आने वाले दिनों में तेजी आने की संभावना को भी बल मिला है.

यही नहीं अन्य कई वैक्सीन भी देश के अंदर नैदानिक विकास के विभिन्न चरणों में हैं.

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1136 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109