×

इंडियन आइडल में शादी की यादें ताजा करेंगे नेहा कक्‍कड़ और रोहनप्रीत, देखें Photos

Babita Pant

नई द‍िल्‍ली 29 Dec, 2020 12:54 pm

इंडियन आइडल (Indian Idol) सीजन 12 की जज सिंगर नेहा कक्‍कड़ (Neha Kakkar) इस रिएलिटी शो के शादी स्‍पेशल एपिसोड में पति रोहनप्रीत (Rohanpreet) के साथ नजर आएंगी. सोनी टीवी ने अपने आधिकारिक इंस्‍टाग्राम हैंडल से एपिसोड की तस्‍वीर शेयर कर इस बात की जानकारी दी है.

सोनी टीवी ने तस्‍वीर शेयर करते हुए लिखा, "इंडियन आइडल 2020 के शादी स्‍पेशल में नजर आने वाले नए-नवेले जोड़े नेहूप्रीत की एक झलक."

इस वीकएंड प्रसारित होने जा रहे स्‍पेशल एपिसोड में नेहा और रोहनप्रीत के साथ ही कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया भी नजर आएंगे.

आपको बता दें कि नेहा और रोहनप्रीत का प्‍यार शूटिंग के दौरान परवान चढ़ा. दोनों पहली बार अगस्‍त के महीने में म्‍यूजिक वीडियो 'नेहू दा व्‍याह' की शूटिंग के दौरान मिले. इसके बाद दोनों ने 24 अक्‍टूबर को रियल लाइफ में ब्‍याह रचा लिया. उनकी शादी का रिसेप्‍शन चंडीगढ़ में हुआ.

इससे पहले नेहा कक्‍कड़ ने डिजाइनर अनीता डोंगरे को बताया था कि रोहनप्रीत सेट पर सबके साथ बहुत ही अच्‍छे से पेश आते थे. उनकी इस आदत और गुड लुक्‍स की वजह से उन्‍हें उनसे प्‍यार हो गया. आपको बता दें कि अनीता डोंगरे ने नेहा की शादी की कई सारी ड्रेस डिजाइन की थी.

अनीता डोंगरे ने नेहा के हवाले से एक फेसबुक पोस्‍ट शेयर करते हुए लिखा था, "उनके बारे में मेरा फर्स्‍ट इम्‍प्रेशन यही था कि वह सेट में हर एक के साथ बहुत ही अच्‍छे थे. और बिना किसी शक मैं यह कह सकती हूं कि वह बहुत ही क्‍यूट हैं. आकर्षण बहुत गहरा था. मुझे लगता है कि मुझे शुरुआत में ही पता चल गया था कि वह मेरे लिए ही बने हैं."

नेहा और रोहनप्रीत ने हाल ही में म्‍यूजिक वीडियो 'खयाल रक्‍खा यार' के लिए कोलैबोरेशन किया. म्‍यूजिक वीडियो रिलीज करने से पहले दोनों ने प्रेग्‍नेंसी की अफवाहों को हवा दे दी थी. 

दरअसल, नेहा ने पति के साथ एक फोटो शेयर की थी. फोटो में नेहा बेबी बंप दिखाते हुए नजर आ रही थीं. हालांकि बाद में यह साफ हो गया कि तस्‍वीर दरअसल म्‍यूजिक वीडियो की है, जिसमें नेहा प्रेग्‍नेंट महिला बनी हैं

\

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1208 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109