×

द कपिल शर्मा शो में बोलीं जया प्रदा- धर्मेद्र थे सबे बड़े फ्लर्ट, देखें Video

Babita Pant

मुंबई 13 Jan, 2021 08:41 pm

गुजरे जमाने के दिग्‍गज कलाकार राज बब्‍बर (Raj Babbar) और जया प्रदा (Jaya Prada) अपनी आने वाली पंजाबी फिल्‍म 'भूत अंकल: तुस्‍सी ग्रेट हो' के प्रमोशन के लिए 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma) के सेट पर पहुंचे. इस दौरान शो के होस्‍ट कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने पूछा कि उस वक्‍त कौन सबसे ज्‍यादा फ्लर्ट करता था और इस सवाल के जवाब ने हर किसी को हैरान कर दिया.

70 और 80 के दशक में बड़ी स्‍टार रहीं जया से कपिल ने पूछा, "मैम, फ्लर्ट सबसे ज्‍यादा कौन करता था हीरो?" जब शो की जज अर्चना पूरन सिंह ने राज बब्‍बर को बताया कि जया जी आपकी ओर देख रही हैं तो वो कहने लगे, "मैं बहुत शरीफ था इनके लिए." इसके बाद जया ने कपिल के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि धर्मेंद्र (Dharmendra) सबसे ज्‍यादा फ्लर्ट करते थे. जया के जवाब के बाद पूरा सेट ठहाकों से गूंज उठा.

आपको बता दें कि 80 और 90 के दशक में धर्मेंद्र और जया ने 'कयामत', 'इंसाफ कौन करेगा', 'मर्दों वाली बात', 'गंगा तेरे देश' में और 'कुंदन' समेत कई फिल्‍मों में एक साथ काम किया था. 

'भूत अंकल: तुस्‍सी ग्रेट हो' के साथ जया प्रदा और राज बब्‍बर दो दशक बाद एक साथ किसी फिल्‍म में नजर आएंगे. इस बात पर दोनों को चिढ़ाते हुए कपिल ने राज बब्‍बर से पूछा, "कोई स्क्रिप्‍ट नहीं मिल रही थी या पार्टी के विचार नहीं मिल रहे थे आपस में?" आपको बता दें कि राज बब्‍बर कांग्रेस पार्टी में शामिल हैं, जबकि जया प्रदा बीजेपी की सदस्‍य हैं. 

गौरतलब है कि कपिल शर्मा नेटफ्लिक्‍स की वेब सीरीज के जरिए डिजिटल की दुनिया में डेब्‍यू कर रहे हैं. उन्‍होंने हाल में अपना एक मजेदार वीडियो शेयर किया था जिसमें वो 'Auspicious' शब्‍द का उच्‍चारण करने की कोशिश करते नजर आ रहे थे. कई असफल कोशिशों के बाद उन्‍होंने यह कहते हुए वीडियो खत्‍म किया कि This was the auspicious news (यह शुभ खबर थी). कपिल का शॉट देखकर उनके डायरेक्‍टर हैरान रह जाते हैं.

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1100 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109