×

VIDEO: Kangana ने महाराष्‍ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे को दी खुली चुनौती

Entertainment Desk

मुंबई 10 Sep, 2020 01:47 pm

शिवसेना की धमकी के बीच एक्‍ट्रेस कंगना रनौत बुधवार को मुंबई पहुंची. मुंबई एयरपोर्ट से कड़ी सुरक्षा के बीच कंगना को उनके खार इलाके वाले घर पर करीब साढ़े तीन बजे पहुंचाया गया. उनके घर के बाहर भी सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे. घर पहुंचते ही कंगना ने महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे पर तीखा हमला बोल दिया. कंगना ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि उद्धव ठाकरे तेरा घमंड टूटेगा. उन्होंने कहा, "उद्धव ठाकरे तुझे क्या लगता है...कि तूने फिल्म माफिया के साथ मिलकर मेरा घर तोड़ के मुझसे बहुत बड़ा बदला लिया है. आज मेरा घर टूटा है कल तेरा घमंड टूटेगा. ये वक्त का पहिया है याद रखना हमेशा एक जैसा नहीं रहता." आपको बता दें कि बुधवार को कंगना के मुंबई पहुंचने से पहले ही बीएमसी ने उनके दफ्तर पर बुलडोजर चला दिया. बीएमसी की इस कार्रवाई की सोशल मीडिया पर खूब आलोचना हुई. कंगना ने इसे बदले की कार्रवाई बताते हुए एक के बाद एक कई ट्वीट किए और अपना गुस्‍सा जाहिर किया.

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1041 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109