×

कंगना ने कहा- "मैं कभी पहले लड़ाई शुरू नहीं करती", अनुराग कश्‍यप बोले- "बहन तू चढ़ जा चीन पर"

Alka Kumari

दिल्ली 18 Sep, 2020 11:53 am


कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इन दिनों हर मुद्दे पर बॉलीवुड के कई सेलेब्स और राजनीतिक दलों से भिड़ती नज़र आ रही हैं. हालांकि कंगना इस बात पर जोर देकर कहती हैं कि वह कभी भी लड़ाई शुरू नहीं करती. गुरुवार देर रात शेयर किए गए एक ट्वीट में कंगना ने कहा कि अगर वो गलत साबित हुईं तो ट्विटर छोड़ देंगी.

कंगना ने ट्वीट करते हुए लिखा, "मैं बहुत ही लड़ाकू व्यक्ति के रूप में उभर कर आ रही हूं, लेकिन यह सच नहीं है, मेरे पास कभी भी लड़ाई शुरू करने का रिकॉर्ड नहीं है, अगर मेरे द्वारा लड़ाई शुरू करने की बात साबित हो जाए तो मैं ट्विटर छोड़ने के लिए तैयार हूं. मैं कभी भी लड़ाई शुरू नहीं करती, लेकिन मैं हर लड़ाई खत्म जरूर करती हूं. भगवान कृष्ण ने कहा है कि जब कोई आपसे लड़ने के लिए कहता है, तो उन्हें इनकार नहीं करना चाहिए."

आपको बता दें कि हाल ही में कंगना अपने एक बयान को लेकर फिर बॉलीवुड के निशाने पर आ गई हैं. एक इंटरव्यू के दौरान जब कंगना से उर्मिला के उस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देने को कहा गया जिसमें उन्‍होंने कहा था कि वह अपने राज्य हिमाचल प्रदेश में ड्रग की समस्या को खत्म करने की शुरुआत करें. इसके जवाब में कंगना ने उन्हें 'सॉफ्ट पोर्न स्टार' कहकर संबोधित कर दिया. कंगना की टिप्पणी से बॉलीवुड के अन्य सेलेब्स खासा नाराज हुए और ट्विटर पर जमकर आलोचना की.

कंगना कॉमेडियन कुणाल कामरा से भी भिड़ चुकी हैं. जब कुणाल ने कंगना के ट्वीट का मज़ाक उड़ाते हुए सवाल किया था कि उन्हें केंद्र सरकार से वाई-प्लस सुरक्षा की आवश्यकता क्यों है. कामरा लिखते हैं, "मुझे ताज्जुब हो रहा है कि आप जैसी सशक्त महिला को अपने तरीके से जीने के लिए आदमी के सुरक्षा की जरूरत क्यो पड़ रही है."

वहीं, गुरुवार शाम को अनुराग कश्यप ने कंगना के एक ट्वीट पर मजाकिया अंदाज में कहा, "बस एक तू ही है बहन - इकलौती मणिकर्णिका. तू ना चार पांच को ले कर चढ़ जा चीन पे. देखो कितना अंदर तक घुस आए हैं. दिखा दे उनको भी कि जब तक तू है इस देश का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता. तेरे घर से एक दिन का सफ़र है बस LAC का. जा शेरनी. जय हिंद." अनुराग ने ये ट्वीट कंगना के एक ट्वीट के जबाव में दिया, जिसमें कंगना खुद को 'एक योद्धा' कहकर संबोधित कर रही थीं.

कंगना पिछले कुछ दिनों से सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ ट्वीट भी कर रही हैं, जिसमें उन्होंने करण जौहर को 'मूवी माफिया', आलिया भट्ट को 'औसत दर्जे की अभिनेत्री' और स्वरा भास्कर और तापसी पन्नू को 'बी-ग्रेड' एक्टर करार दिया था.
 

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1220 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109