×

Bollywood Drugs Case: सामने आया दीपिका पादुकोण का नाम, कंगना ने यूं साधा निशाना

Alka Kumari

दिल्ली 22 Sep, 2020 12:34 pm

एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत मामले से जुड़े ड्रग्स केस में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. मामले की जांच कर रही एनसीबी की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है. जानकारी के मुताबिक अब इसमें बॉलिवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का भी नाम सामने आ गया है. आपको बता दें कि दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के मौत की जांच के बाद बॉलीवुड के अंदर ड्रग्स की खरीद-फरोख्त का खुलासा हुआ था और धीरे धीरे इसमें कई बड़े एक्टर्स के नाम सामने आने लगे. दीपिका से पहले बॉलीवु़ड की दो बड़ी अभिनेत्रियों सारा अली खान (Sara Ali Khan) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) का नाम भी आ चुका है. खबर है कि एनसीबी जल्द ही दोनों अभनेत्रियों को समन भेज सकती है.

इस मामले में NCB के हाथ एक वाट्सएप चैट लगी है, जिसमें ड्रग्स की खरीद-फरोख्‍त के संबंध में बातचीत की गई है. एनसीबी ने मंगलवार को सुशांत सिंह राजपूत की टैलेंट मैनेजर जया साहा को पूछताछ के लिए बुलाया है. जया साहा की एक कथित चैट में D और K नाम का जिक्र है. NCB के सूत्रों के मुताबिक, D का मतलब है दीपिका पादुकोण और K का मतलब है करिश्मा (जया की एसोसिएट). इस पूछताछ में कई अहम खुलासे हो सकते हैं. ड्रग्स केस में कई और फिल्मी सितारों का नाम जुड़ रहे हैं. 

वहीं, बॉलीवुड की पंगा क्वीन 'कंगना रनौत' ने ड्रग्‍स मामले में कथित रूप में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का नाम सामने आने के बाद उन पर तंज कसते हुए ट्वीट किया.

कंगना ने अपने ट्वीट में दीपिका को हाई सोसाइटी का स्टार बताते हुए उन पर ड्रग्स लेने का आरोप लगाया है. कंगना ने अपने ट्ववीट में लिखा, "रिपीट आफ्टर मीः डिप्रेशन ड्रग्स लेने का एक परिणाम है. तथाकथित हाई सोसायटी बड़े स्टार के बच्चे जो क्लासी होने का दावा करते हैं और अच्छी परवरिश पाते हैं, अपने मैनजेर से पूछते हैं, माल है क्या?" कंगना ने इस ट्वीट के साथ - #boycottBollywoodDruggies #DeepikaPadukone " का भी इस्तेमाल किया.

उधर, कंगना पर भड़कते हुए एक्टविस्‍ट शेहला रशीद ने लिखा, "हैलो डॉक्टर रनौत. डिप्रेशन ड्रग्स एब्यूज का परिणाम या रईस बच्चों का सिंड्रोम नहीं है. ये काल्पनिक कनेक्शन बनाकर आप डिप्रेशन से जूझ रहे लोगों को कलंकित कर रही हैं और उनकी मदद मांगने की हिम्मत को तोड़ रही हैं."

शेहला के ट्वीट पर कंगना ने पलटवार करते हुए कंगना ने लिखा, "मैंने सिर्फ दीपिका की मानसिक बीमारी वाले केस के बारे में बात की थी. जब आप डिप्रेशन में होते हैं तो आप दिमाग के साथ नहीं खेल सकते और ड्रग्स लेने लगते हैं, जैसे उसने लिया. मैंने उस पर्टिकुलर केस के बारे में बात की थी और उसके नाम का जिक्र करते हुए उसका उदाहरण दिया था. लेकिन मैं जानती हूं कि तुम समझ न पाने का दिखावा करोगी."

बहरहाल, सुशांत सिंह राजपूत केस में आए ड्रग्स एंगल में रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) गिरफ्तार हैं. उन्होंने एनसीबी के सामने कई अहम खुलासे किए हैं. उन्होंने 25 बॉलीवुड सेलेब्स के नाम बताए हैं, जो ड्रग्स का इस्तेमाल करते हैं या तस्करी करते हैं. एनसीबी कुछ दिनों में दीपिका पादुकोण को भी पूछताछ के लिए समन भेजेगी, जबकि करिश्मा कथित तौर पर मंगलवार को एजेंसी के सामने पेश होंगी. 

 

 

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1208 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109