×

मुंबई में बत्ती गुल होने पर कंगना के निशाने पर फिर से आए संजय राउत

Babita Pant

मुंबई 12 Oct, 2020 04:42 pm

मुंबई में सोमवार को हुई बिजली आपूर्ति को लेकर एक्‍ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने शिव सेन के नेता संजय राउत पर निशाना साधा है. कंगना ने स्‍टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा (Kunal Kamra) और संजय राउत (Sanjay Raut) की फोटो शेयर करते हुए ट्वीट किया है. फोटो में कुणाल शिव सेना नेता संयज राउत को खिलौने वाला बुलडोजर देते हुए दिखाई दे रहे हैं.

आपको बता दें कि पिछले महीने कंगना ने मुंबई की तुलना पाक-अधिकृत कश्‍मीर से कर दी थी, जिसके बाद संजय राउत और उनके बीच जमकर जुबानी जंग भी हुई. 

वहीं, कंगना के अलावा बॉलीवुड की अन्‍य हस्तियों ने भी बिजली आपूर्ति बाधित रहने पर सोशल मीडिया के जरिए प्रतिक्रिया दी. जहां, अभिषेक बच्‍चन और ऋचा चड्ढा ने मीम्‍स और जोक शेयर किए वहीं, कंगना और वीर दास ने पावर कट की तुलना राज्‍य में सत्ता की ताकत से कर डाली.

अमिताभ बच्‍चन ने ट्वीट करते हुए लिखा, "पूरे शहर की बत्ती गुल है. किसी तरह से काम चल रहा है. शांत रहें सब ठीक हो जाएगा."

वीर दास ने मुंबई के ताकतर लोगों पर निशाना साधते हुए लिखा, "बिना ताकत के मुंबई में कुछ भी करवाना मुश्किल है. बिजली भी चली गई है."

लाइट आने पर निमरत कौर ट्वीट करते हुए लिखा, "नोएडा के घर की याद आ गई."

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1059 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109