×

पॉलिटिकल थ्रिलर में कंगना रनौत बनेंगी इंदिरा गांधी, फिल्‍म में होंगे कई नामी सितारे

Babita Pant

नई द‍िल्‍ली 30 Jan, 2021 12:03 pm

एक्‍ट्रेस कंगना रनौत पॉलिटिकल बैकग्राउंड पर बनने वाली एक फिल्‍म में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाएंगी. कंगना ने फिल्म के बायोपिक न होने की पुष्टि की है और यह भी बताया है कि कई नामी-गिरामी सितारे इस आगामी प्रोजेक्‍ट का हिस्सा होंगे. 

अपने ऑफिस की तरफ से जारी एक बयान में कंगना ने कहा, "हां, हम इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं और फिल्म की स्क्रिप्ट अपने अंतिम चरण में है. यह इंदिरा गांधी की बायोपिक नहीं है. यह ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित एक भव्य फिल्म है. इस पॉलिटिकल ड्रामा से मेरी पीढ़ी को वर्तमान भारत के सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य को समझने में मदद मिलेगी."

कंगना के मुताबिक, "कई नामी-गिरामी कलाकार इस फिल्म का हिस्सा होंगे और बेशक भारतीय राजनीति के इतिहास में सबसे प्रतिष्ठित नेता के किरदार को निभाने का मैं बेसब्री से इंतजार कर रही हूं."

कंगना ने यह भी कहा कि फिल्म एक किताब पर आधारित है, हालांकि यह कौन सी किताब है इसका उन्होंने कोई जिक्र नहीं किया.

आपको बता दें कि कंगना फिल्म को प्रोड्यूस करेंगी, जबकि साईं कबीर इसके कहानीकार और पटकथा लेखक होंगे. वह इस फिल्म का निर्देशन भी करेंगे.

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1163 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109