×

कटरीना ने किया विक्‍की कौशल संग अफेयर का खुलासा, गले लगाते हुए Photo वायरल

Babita Pant

मुंबई 29 Jan, 2021 11:49 am

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस कटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. ट्विटर पर गुरुवार को #KatrinaKaif ट्रेंड करने लगा. 

दरअसल, कटरीना ने अपनी इंस्‍टाग्राम स्‍टोरीज़ पर एक शख्‍स को गले लगाते हुए तस्वीर साझा की है, जिसे फैंस विक्की कौशल बता रहे हैं. 

इस तस्‍वीर में कटरीना एक व्यक्ति को गले लगाते हुए देखी जा सकती हैं. उन्‍होंने फोटो पर नीले रंग की तितली फिल्टर का इस्‍तेमाल किया है. खास बात यह है कि इस फोटो में सिर्फ कटरीना का चेहरा देखा जा सकता है.

कटरीना ने जैसे ही इस फोटो को शेयर किया वो देखते ही देखते वायरल हो गई. हालाकि तस्वीर में दूसरे शख्‍स का चेहरा नहीं दिख रहा है, फिर भी प्रशंसक इस नतीजे पर पहुंच गए हैं कि वह व्यक्ति कोई और नहीं बल्कि अभिनेता विक्की कौशल ही हैं.

आपको बता दें कि इससे पहले कटरीना कैफ और विक्‍की कौशल की एक और फोटो वायरल हुई थी. पिछली बार दोनों न्यू ईयर सेलिब्रेशन के चलते एक बार फिर सुर्खियों में आए थे. दोनों ने ही सेलिब्रेशन की फोटोज अलग-अलग शेयर की थीं, लेकिन फैन्स को पता लग गया था कि दोनों साथ में न्यू ईयर सेलिब्रेट कर रहे हैं.

दरअसल, कटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की थी, जिसमें वह अपनी बहन इसाबेल कैफ संग बैठी नजर आ रही थीं. सामने कांच के ग्लास में विक्की कौशल की फोटो आ गई, जिसका अहसास कैटरीना कैफ को कुछ देर बाद हुआ. फिर उन्होंने तुरंत वह पोस्‍ट डिलीट कर दी, लेकिन तब तक फोटो इंटरनेट पर वायरल हो गई थी.

वर्क फ्रंट की बात करें तो कटरीना इन दिनों हॉरर फिल्म 'फोन भूत' की शूटिंग कर रही हैं. उनके साथ ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी हैं. इसके साथ ही वह सलमान खान के साथ 'टाइगर3' में दिखाई देंगी. वहीं, विक्‍की कौशल सरदार उधम सिंह और फील्‍ड मार्शल सैम मनेकशॉ की बायोपिक में नजर आएंगे.

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1112 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109