×

KBC के 2 और इंडियाज़ बेस्‍ट डांसर के 8 क्रू मेम्‍बर्स COVID19 पॉजिटिव

Fauzia

मुंबई 04 Sep, 2020 02:01 pm

टीवी रिएलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' सीज़न 12 (Kaun Banega Crorepati 12) के सेट पर दो क्रू मेम्बर्स कोरोना (Corona) संक्रमित हो गए हैं. वहीं ख़बर यह भी है कि डांस रियलिटी शो 'इंडियाज़ बेस्ट डांसर' (India's Best Dancer) के सेट पर भी 8 क्रू मेम्बर्स कोरोना पॉज़िटिव हो गए हैं. बताया जा रहा है कि क्रू मेम्बर्स के साथ कुछ कोरियोग्राफर भी कोरोना की चपेट में हैं. आपको बता दें कि इस शो में मलाइका अरोड़ा, गीता कपूर और टेरेंस लुईस जज हैं.

रिएलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' यानी कि केबीसी (KBC) के सेट से अमितभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने कुछ तस्वीरें साझा की थीं और बताया था कि किस तरह सेट पर सुरक्षा के इंतज़ाम हैं और सभी लोग कोरोना के प्रति कितनी सतर्कता बरत रहे हैं. लेकिन इसके बावजूद क्रू के दो लोगों को कोरोना ने अपना शिकार बना लिया. आपको बता दें कि पिछले महीने अमिताभ बच्चन भी कोरोना का शिकार हुए थे और अस्पताल में भर्ती रहे थे. पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद ही उन्होंने शो की शूटिंग शुरू की थी. 

हाल ही में अमिताभ बच्चन ने केबीसी के 20 साल पूरे होने पर जनता का आभार व्यक्त किया था. उन्होंने लिखा था कि आपके बिना ये नहीं हो सकता था. अमिताभ बच्चन ने यह जानकारी भी साझा की थी कि वो 'कौन बनेगा करोड़पति' के अगले सीज़न की शूटिंग करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं. तब उन्होंने ट्वीट कर शूटिंग शुरू होने की जानकारी दी थी.

 आपको बता दें कि 'कौन बनेगा करोड़पति' के 12वें सीज़न के लिए इस बार 9 मई से रजिस्ट्रेशन शुरू किया गया था, जिसमें 14 सवाल पूछे गए थे. इसके बाद 25 जून से दोबोरा रजिस्ट्रेशन शुरू किया गया लेकिन ये सिर्फ़ SONYLIV यूज़र्स के लिए था. कोरोना वायरस के कारण इस बार KBC-12 के लिए ऑडिशन डिजिटल लिया गया था, जिसने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. शो जल्द ही सोनी टीवी पर प्रसारित किया जाएगा.

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1241 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109