×

Bigg Boss 14: सलमान खान ने बिग बॉस के लिए बढ़ा दी इतनी फीस, जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

Fauzia

मुंबई 04 Sep, 2020 12:32 pm

कलर्स चैनल का सबसे चर्चित और सबसे विवादित रियलिटी शो बिग बॉस का 14वां सीजन (Bigg Boss 14) शुरू होने वाला है. हर बार की तरह इस बार भी बिग बॉस (Bigg Boss) के घर में होंगे एक से बढ़कर एक धमाके. लेकिन शो के ऑन एयर होने से पहले ही होस्ट यानी सलमान खान ने दे दी है धमाकेदार खबर. बताया जा रहा है कि सलमान खान इस बार शो होस्ट करने की फीस पिछले सीज़न के मुक़ाबले दोगुनी लेने वाले हैं. वैसे तो सलमान खान हर बार शो होस्ट करने से पहले अपनी फीस बढ़ा देते हैं, लेकिन इस बार जो फीस वो लेने वाले हैं वो होश उड़ा देने वाली है. 

खबर है कि सलमान खान इस बार हर एपिसोड के 20 करोड़ रुपय लेंगे और तीन महीने की पूरी डील 450 करोड़ में फाइनल हो गई है. इस भारी भरकम रकम के साथ सलमान खान टीवी की दुनिया के सबसे महंगे होस्ट बन गए हैं. खबर तो यह भी है कि सलमान खान वीक में एक ही दिन शो की शूटिंग करेंगे और एक ही दिन में 2 एपिसोड शूट कर देंगे. 

चैनल ने शो का प्रोमो पहले ही रिलीज़ कर दिया है जिसे खूब पसंद भी किया जा रहा है. खबर है कि शो के सभी कंटेस्टेंट फ़ाइनल हो चुके हैं और शो 4 अक्टूबर से शुरू भी हो जाएगा. 
शो में सलमान खान वीकएंड का वार, यानी हफ्ते में दो ही दिन नज़र आते हैं, लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि जब वह स्क्रीन पर नजर आते हैं तो चैनल को बंपर टीआरपी दिलाते हैं. पिछले सीज़न में भी चैनल ने टीआरपी समेत कई रिकॉर्ड तोड़े थे, जिसके लिए सलमान खान को 200 करोड़ रुपये मिले थे. 

सूत्रों के हवाले से खबर है कि बिग बॉस-14 का सेट फिल्म सिटी में तैयार किया जा रहा है, जिसके लिए ज़ोर-शोर से काम चल रहा है. सेट लगभग बनकर तैयार है, लेकिन लगातार बारिश की वजह से काम में रुकावट आ रही है. उम्मीद है कि सेट का बचा हुआ काम भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा. 

शो का ग्रैंड प्रीमियर पहले 27 सितम्बर को रखा गया था, मगर सेट तैयार नहीं होने की वजह से इसे आगे बढ़ा दिया गया और 4 अक्टूबर का दिन फाइनल किया गया. हालांकि अभी ये खबर नहीं मिली है कि इस बार घर की थीम क्या होगी और कंटेस्टेंट कौन-कौन हैं. लेकिन शो हर बार की तरह इस बार भी धमाकेदार होगा इसकी पूरी संभावना है.
 

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1056 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109