×

अफवाहों पर बोलीं कृति खरबंदा- पुलकित संग शादी अभी दूर का ख्‍वाब

Babita Pant

नई द‍िल्‍ली 25 Nov, 2020 01:33 pm

एक्‍ट्रेस कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) और एक्‍टर पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) पिछले डेढ़ सालों से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं. हालांकि कृति का कहना है कि शादी अभी दूर का ख्‍वाब है. लेकिन दोनों का रिश्‍ता समय के साथ और ज्‍यादा गहरा होता जा रहा है. पिछले दिनों दोनों कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के दौरान एक साथ रोड ट्रिप पर गए थे.

वहीं, कृति का कहना है कि वह पुलकित के बर्थडे की तैयारियों में बिजी हैं, जो इस महीने के आखिर में आने वाला है. उनके मुताबिक पुलकित ने उन्‍हें अक्‍टूबर में उनके बर्थडे पर बड़ा सरप्राइज दिया था और अब वह भी कुछ ऐसा ही करना चाहती हैं.

कृति के बर्थडे से पहले दोनों रोड ट्रिप पर गए थे और इस पर बात करते हुए उन्‍होंने मुंबई मिरर से कहा, "ट्रिप ने हमें एक-दूसरे को समझने के लिए ज्‍यादा वक्‍त दिया. मैं पुलकित का साथ पाकर खुद को खुशकिस्‍मत समझती हूं, जिनकी कोशिश हमेशा मेरे चेहरे पर मुस्‍कान लाने की रहती है. मैं भी पूरी कोशिश करती हूं कि वैसा ही कर पाऊं."

पुलकित को सच्‍चा इंसान बताते हुए कृति कहती हैं, "मैं इस बात को पसंद करती हूं कि वो खुद के प्रति सच्‍चे हैं और खुद को प्‍यार करने के मामले में वह ब्रांड एम्‍बेसडर हो सकते हैं."

इसी के साथ कृति ने शादी की अफवाहों को सिरे से नकारते हुए कहा, "हम सिर्फ डेढ़ साल से डेट कर रहे हैं और हमने कभी शादी पर बात नहीं की और न ही अभी हमारी इस तरह की कोई योजना है. हम अभी अपने-अपने करियर पर फोकस कर रहे हैं. शादी अभी दूर की बात है."

'वीरे की वेडिंग' और 'पागलपंती' जैसी फिल्‍मों में एक साथ काम करने के बाद कृति और पुलकित 'तैश' सीरीज में नजर आए थे. बिजॉय नाम्बियार द्वारा निर्देशित इस सीरीज में जिम सर्भ, हर्षवर्द्धन राणे और संजीदा शेख जैसे कलाकार भी थे.

अब कृति अपने नए प्रोजेक्‍ट देवांशु सिंह की '14 फेरे' की शूटिंग शुरू करने वाली हैं. इसमें उनके साथ एक्‍टर विक्रांत मैसी भी होंगे. मलेरिया होने के बाद कृति फिर से शूटिंग करने जा रही हैं.

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1193 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109