×

बॉब बिस्‍वास बने अभिषेक बच्‍चन को पहचान पाना मुश्किल, देखें Photos

Babita Pant

नई द‍िल्‍ली 26 Nov, 2020 01:31 pm

एक्‍टर अभिषेक बच्‍चन (Abhishek Bachchan) कोलकाता में फिल्‍म 'बॉब बिस्‍वास' (Bob Biswas) की शूटिंग में बिजी है. शूटिंग के दौरान उन्‍हें बिल्‍कुल नए लुक में देखा गया, जो उनकी रियल पर्सनैलिटी से एक दम अलग है. इस फिल्‍म में उनके साथ एक्‍ट्रेस चित्रांग्‍दा सिंह (Chitrangada) भी हैं.

कोलकाता में शूटिंग के दौरान अभिषेक को नीली शर्ट, पैंट, बॉब बिस्‍वास स्‍टाइल विग और बड़ा सा चश्‍मा पहने देखा गया. फिल्‍म 'कहानी' के कॉन्‍ट्रैक्‍ट किलर बॉब बिस्‍वास के लुक में पूरी तरह ढलते हुए अभिषेक बड़ी सी तोंद लिए हुए भी नजर आए.

वहीं, चित्रांग्‍दा सिंह ब्‍लू साड़ी और रेड ब्‍लाउज में नजर आईं. काले रंग का बैग टांगे वह अभिषेक के साथ चलते हुए दिखाई दे रही थीं. उनके साथ एक बच्‍चा भी था, जो शायद फिल्‍म में उनका बेटा बना हुआ है. इससे पहले बुधवार को चित्रांग्‍दा सिंह ने इंस्‍टाग्राम के जरिए बताया कि उन्‍होंने फिल्‍म 'बॉब बिस्‍वास' की शूटिंग शुरू कर दी है और वह काम पर वापस आकर बेहद खुश हैं.

चित्रांग्‍दा ने एक फोटो भी शेयर की, जिसमें वह शीशे के सामने बैठकर शूटिंग के लिए मेकअप करवाते हुए दिखाई दे रही हैं. उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा, "ऑन सेट. फेस पेंट ऑन."

इससे पहले अभिषेक बच्‍चन ने भी इंस्‍टाग्राम के जरिए बताया था कि बॉब बिस्‍वास की शूटिंग फिर से शुरू हो गई है.

गौरतलब है कि फिल्‍म 'बॉब बिस्‍वास' शाहरुख खान के प्रोडक्‍शन हाउस रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट के तहत बन रही है. निर्देशक सुजॉय घोष की बेटी दीया अन्नपूर्णा घोष फिल्‍म की डायरेक्‍टर हैं. यह फिल्‍म उस बॉब बिस्‍वास के बारे में है जो विद्या बालन अभिनीत फिल्‍म 'कहानी' में कॉन्‍ट्रैक्‍ट किलर था. आपको बता दें कि 'कहानी' में बॉब बिस्‍वास का किरदार एक्‍टर सास्‍वत चटर्जी ने निभाया था.

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1136 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109