×

मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाअक्षय के खिलाफ रेप और जबरन अबॉर्शन का केस

Alka Kumari

दिल्ली 17 Oct, 2020 07:25 pm

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) की पत्नी योगिता बाली (Yogita Bali)और उनके बेटे महाक्षय (Mahaakshay ) के खिलाफ एक महिला ने मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवाई है. महाक्षय चक्रवर्ती पर शादी का झांसा देकर रेप और जबरन अबॉर्शन करवाने के आरोप लगे हैं. दरअसल न्यूज एजेंसी ANI ने ट्वीट कर जानाकारी दी कि एक 38 वर्षीय महिला ने मिथुन दा के बेटे के खिलाफ गुरुवार रात को  FIR दर्ज करवाई. वहीं FIR में मिथुन की पत्नी योगिता बाली का जिक्र करते हुए उन पर पीड़िता को धमकाने के आरोप लगाए गए हैं. 

बता दें कि पीड़िता पेशे से एक्ट्रेस-मॉडल है. लिखित शिकायत में पीड़िता का कहना है कि वो और महाअक्षय एक दूसरे के साथ 2015 से 2018 तक रिश्ते में थे. उसके मुताबिक साल 2015 में वे जब महाक्षय का अंधेरी स्थित फ्लैट देखने गई थीं, तब उनकी ड्रिंक में कुछ मिलाया गया था और बाद में उनके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबध (Sexual Intercourse) बनाने की कोशिश हुई थी. इसके बाद पीड़िता गर्भवती हो गई. महाक्षय ने उनसे गर्भपात कराने के लिए कहा. इसके लिए उन्होंने उन्हें पिल्स भी दिए. वह अक्सर महाक्षय से शादी के बारे में पूछा करती थीं, लेकिन जनवरी 2018 में उन्होंने कहा कि वह उनसे शादी नहीं कर सकते हैं, जिसके बाद दोनों के बीच कहा-सुनी हो गई. पीड़िता ने कहा कि जब उन्होंने महाक्षय को कॉल किया था तो उनकी मां योगिता बाली ने उन्हें धमकी दी थी.

पीड़िता का कहना है कि इस घटना के खिलाफ उन्होंने साल 2018 में ही दिल्ली के बेगमपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी. वहां महाअक्षय और उनकी मां के खिलाफ धारा 376 ( रेप) और 313 के तहत मामला दर्ज किया गया था. बाद में उस मामले को क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया. लेकिन उस समय दिल्ली कोर्ट की तरफ से महाक्षय और उनकी मां दोनों को अग्रिम जमानत दे दी गई थी.

इसके बाद कोर्ट की तरफ से पीड़िता को घटना स्थल वाले इलाके में मामला दर्ज करने को कहा गया था. फिर मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई गई गई. उस शिकायत के आधार पर IPC की धारा 376, 376(2), 328,417,506 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है. बलात्कार से लेकर धोकाधड़ी तक, महाक्षय पर कई तरह के आरोप लगाए गए हैं. बहरहाल, इस मामले पर अब तक मिथुन दा या उनके परिवार की तरफ से कोई बयान नहीं आया है. 


 

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1100 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109