×

पुडुचेरी में कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी, बोले- आपके पूर्व CM बड़े नेताओं की चप्‍पल उठाने में माहिर

TLB Desk

25 Feb, 2021 05:02 pm

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पुडुचेरी के लोगों से अपील की वो एनडीए के गुड गवर्नेंस के लिए वोट करें और विकास के खिलाफ खड़ी पार्टियों को रिजेक्ट करें. कांग्रेस सरकार के पतन के बाद राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश करने के एक दिन बाद केंद्र शासित प्रदेश में पार्टी की एक रैली को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे ऐसी सरकार लाएं जो पुडुचेरी का गौरव फिर से बहाल कराए.

पीएम मोदी ने कहा, "एनडीए पुडुचेरी को बेस्ट बनाना चाहती है. बी से बिजनेस हब, ई से एजुकेशन, एस से स्पिरिचुअल, टी से टूरिज्म हब बनाना चाहती है. जबकि कांग्रेस झूठ बोलने में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक विजेता है. वह न ही काम करती है और न ही दूसरों को काम करने देती है."

लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने में नाकाम रहने के लिए कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला करते हुए मोदी ने कहा, "2016 में पुडुचेरी में जो सरकार बनी, वो लोगों के लिए नहीं थी. यहां ऐसी सरकार बनी जो दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान की सेवा में व्यस्त थी. उसकी प्राथमिकताएं ही अलग थीं."

पूर्व मुख्यमंत्री वी नारायणसामी पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, "आपके पूर्व मुख्यमंत्री अपनी पार्टी के शीर्ष नेताओं की चप्पल उठाने में विशेषज्ञ हैं, उनकी लोगों को गरीबी से बाहर निकालने में कोई रुचि नहीं है."

प्रधानमंत्री ने कहा कि पुडुचेरी को एक ऐसी सरकार चाहिए जिसका आलाकमान यहां के लोग हों, दिल्ली में बैठे नेता नहीं.

पीएम मोदी ने दावा किया कि रैली में जो उत्साह और ऊर्जा वो देख रहे हैं, वह राज्य की राजनीतिक दिशा में बदलाव का संकेत दे रहे हैं.

उन्होंने कहा, "मुझे आज बहुत खुशी हो रही है. यह खुशी दो कारणों से है. एक तो आज कई विकास कार्यों की शुरुआत और उद्घाटन किया गया है और दूसरी कि पुडुचेरी के लोग कांग्रेस के कुशासन से मुक्ति का जश्न मना रहे हैं."

पीएम मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की हाल ही में पुडुचेरी दौरे का भी जिक्र किया, जिसके दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री नारायणसामी ने एक महिला के बयान का गलत अनुवाद किया था. महिला ने सरकार के बारे में शिकायत की थी.

पीएम मोदी ने कहा, "राष्ट्र को सच्चाई बताने के बजाय, मुख्यमंत्री ने गलत अनुवाद किया. उन्होंने लोगों और अपने ही नेता से झूठ बोला. क्या ऐसी पार्टी जिसकी संस्कृति झूठ पर आधारित है, कभी लोगों की सेवा कर सकती है?"

उन्होंने पुडुचेरी में पंचायत चुनाव नहीं कराने के लिए भी कांग्रेस की जमकर खिंचाई की. उन्होंने कहा कि लोग कांग्रेस की अलोकतांत्रिक मानसिकता को दंडित करेंगे.

उन्होंने टिप्पणी की कि औपनिवेशिक शासक तो 'फूट डालो और राज करो' की नीति पर काम करते थे. लेकिन कांग्रेस ने तो 'फूट डालो, झूठ बोलो और राज करो' की नीति पर काम किया है. यही है कांग्रेस का गोल्ड, सिल्वर और ब्रौंज मेडल.

राहुल गांधी का नाम लिए बगैर, पीएम मोदी ने कहा कि वो एक कांग्रेस नेता को यह कहते हुए सुनकर चौंक गए कि उनकी पार्टी अगर सत्ता में आई तो मत्स्य मंत्रालय का गठन करेगी. उन्‍होंने कहा, "मैं हैरान हूं. सच्चाई यह है कि एनडीए सरकार ने 2019 में ही इस मंत्रालय का निर्माण किया और दो वर्षों में मत्स्य पालन के लिए बजट आवंटन में 80 फीसदी से अधिक की वृद्धि की."

पीएम मोदी ने कहा कि पूरे भारत में लोग कांग्रेस को खारिज कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि संसद में उनकी सीटें अब तक के न्यूनतम स्तर पर है. उन्होंने कहा कि सामंती, वंशवादी और संरक्षणवादी राजनीति की कांग्रेस संस्कृति अब समाप्त हो रही है.

विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद मोदी ने कहा कि परियोजनाएं सड़क, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, संस्कृति, खेल और समुद्री अर्थव्यवस्था जैसे क्षेत्रों को कवर करेंगी. उन्होंने कहा कि इन कार्यों का प्रभाव कनेक्टिविटी में सुधार और पुडुचेरी में अधिक अवसर लाने पर होगा.

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1142 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109