×

MP Police में कॉन्स्टेबल के 4 हजार पदों पर 16 जनवरी से शुरू होंगे आवेदन

Career16PlusDesk

नई दिल्ली 14 Jan, 2021 10:17 am

MPPEB Constable Recruitment 2021: मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) ने कॉन्स्टेबल भर्ती का रिवाइज्ड शेड्यूल जारी कर दिया है. इससे पहले आयोग ने आवेदन की प्रक्रिया को स्थगित कर दिया था. बुधवार को आयोग ने रिवाइज्ड शेड्यूल जारी किया, जिसके मुताबिक कॉन्स्टेबल के 4 हजार पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 16 जनवरी से शुरू होगी. अब आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 जनवरी 2021 निर्धारित की गई है. ऑनलाइन आवेदन में संशोधन करने की प्रारम्भ तारीख 16 जनवरी 2021 है. वहीं, ऑनलाइन संशोधन करने की आखिरी तारीख 4 फरवरी 2021 है. बता दें कि कुल वैकेंसी में से 3862 पद जीडी कॉन्स्टेबल और 138 पद रेडियो कॉन्स्टेबल के हैं. अगर आप इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे दी गई जानकारी ध्यान से पढ़ लें..

योग्यता 
एमपी पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को 10वीं, 12वीं पास होना चाहिए. 

उम्र सीमा 
उम्मीदवार की उम्र न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष होनी चाहिए. आयु सीमा की गणना 1 अगस्त 2020 से की जाएगी.
 
इस आधार पर होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और शारीरिक मापतौल परीक्षा (पीएमटी) के आधार पर किया जाएगा. लिखित परीक्षा का आयोजन 6 मार्च 2021 को किया जाएगा. 

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार ने पुलिस भर्ती में महिला उम्मीदवारों को ऊंचाई में 3 सेंटीमीटर छूट देने का निर्णय किया है. अब भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए महिला उम्मीदवारों की ऊंचाई 158 की बजाय 155 सेंटीमीटर होगी. 

यह भी पढ़ें: हरियाणा में Group C और D की भर्ती के लिए होगी कॉमन पात्रता परीक्षा

आवेदन फीस
अन्य राज्यों के जनरल उम्मीदवारों के लिए (डबल पेपर)- 800 रुपये
अन्य राज्यों के जनरल उम्मीदवारों के लिए (सिंगल पेपर)- 600 रुपये
एमपी के आरक्षित उम्मीदवारों के लिए (डबल पेपर)- 400 रुपये
एमपी के आरक्षित उम्मीदवारों के लिए  (सिंगल पेपर)- 300 रुपये

ऐसे करें अप्लाई
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार peb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. 

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें.

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1154 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #153, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109