×

NEET Result 2020: इस राज्य के 50 फीसदी स्टूडेंट्स ने पास की परीक्षा, लहराया परचम..

Archit Gupta

नई दिल्ली 17 Oct, 2020 10:12 am

NEET Result 2020: परीक्षा आयोजित करने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, आंध्रा प्रदेश के 8 छात्रों ने टॉप 50 में स्थान प्राप्त किया जो कि किसी भी राज्य द्वारा सर्वोच्च है. इसके बाद तेलंगाना से 7, दिल्ली से 6 और केरल, महाराष्ट्र और राजस्थान से 4-4 छात्र टॉप 50 में शामिल हैं. तेलंगाना से कुल 54,872 स्टूडेंट्स ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, जिसमें से 50,392 स्टूडेंट्स ने परीक्षा में भाग लिया था. इनमे से लगभग 50 फीसदी स्टूडेंट्स परीक्षा में पास हुए हैं. वहीं, आंध्रा प्रदेश में 57,721 में से 58.63 फीसदी स्टूडेंट्स ने इस परीक्षा को क्रैक किया है. 

तेलंगाना की स्टूडेंट ने हासिल की तीसरी रैंक
तेलंगाना की तुम्माला स्निकिता (Tummala Snikitha) ने ऑल इंडिया में तीसरी रैंक हासिल की है. उन्होंने 720 में 715 अंक हासिल किए हैं. वहीं, उनके परसेंटाइल 99.9995611 हैं.

यह भी पढ़ें: NEET 2020: ओडिशा के Soyeb Aftab ने 720 में से 720 अंक लाकर हासिल की पहली रैंक, पढ़ाई के लिए 2 साल तक नहीं गए थे घर..

NEET 2020 Toppers...

रैंक 1 - शोएब आफताब (ओडिशा) - 99.9998537 परसेंटाइल , 720 मार्क्स 
रैंक 2 - आकांक्षा सिंह (दिल्ली) - 99.9998537 परसेंटाइल , 720 मार्क्स 
रैंक 3 - तुम्माला स्निकिता (तेलंगाना) - 99.9995611 परसेंटाइल , 715 मार्क्स 
रैंक 4 - विनीत शर्मा (राजस्थान) -  99.9995611 परसेंटाइल , 715 मार्क्स
रैंक 5 - अमरिशा खैतान (हरियाणा) - 99.9995611 परसेंटाइल, 715 मार्क्स
रैंक 6 - गुथी चैतन्य सिंधू (आंध्र प्रदेश) - 99.9995611 परसेंटाइल, 715 मार्क्स
रैंक 7 - सात्विक गोदारा (हरियाणा) -  99.9994879 परसेंटाइल, 711 मार्क्स
रैंक 8 - श्रीजन आर (तमिलनाडु) - 99.9985369 परसेंटाइल, 710 मार्क्स
रैंक 9 - कार्तिक रेड्डी (कर्नाटक) - 99.9985369 परसेंटाइल, 710 मार्क्स
रैंक 10 - मातरावाडिया मानित (गुजरात) - 99.9985369 परसेंटाइल, 710 मार्क्स

Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1199 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109