×

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह का हुआ रोका, 26 अक्टूबर को करेंगे शादी

Alka Kumari

दिल्ली 21 Oct, 2020 04:32 pm

बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) फाइनली शादी के बंधन में बंधने को तैयार हैं. नेहा कक्कड़ के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है. शादी की खबरों, अफवाहों के बीच आखिरकार नेहा ने रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) को अपना जीवन साथी चुन ही लिया. जी हां, अपनी आवाज़ और अंदाज से सबको मोह लेने वाली सिंगर नेहा कक्कड़ ने पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत संग रोका सेरेमनी कर अपनी शादी की खबर पर मुहर लगा दी है. नेहा ने अपने रोका का वीडियो इंस्टाग्राम आकाउंट पर शेयर किया है. ये नेहा की शादी की पहली रस्म है. वीडियो में नेहा और रोहनप्रीत सिंह बेहद खुश नजर आ रहे हैं.

इस वीडियो में नेहा कक्कड़ पिंक कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं, जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं. वहीं, रोहनप्रीत ने भी मैचिंग शेरवानी पहनी हुई है. यह जोड़ी काफी खूबसूरत लग रही है. वीडियो में नेहा और रोहनप्रीत एक-दूसरे का हाथ पकड़कर ढोल पर डांस करते हुए भी नजर आ रहे हैं. 

वीडियो को शेयर करते हुए सिंगर नेहा कक्कड़ ने लिखा, "नेहू द ब्याह का वीडियो कल आएगा, तब तक मेरे फैन्स के लिए एक छोटा सा गिफ्ट. यह हमारी रोका सेरेमनी का क्लिप है. मैं रोहनप्रीत और उनके परिवार से बहुत प्यार करती हूं. शुक्रिया मिसेज एंड मिस्‍टर कक्‍कड़ मतलब मम्‍मी-पापा इस प्‍यारी सी सेरेमनी के लिए." बता दें कि नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) के इस प्यारे से वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और उन्हें उनकी नई जिंदगी के लिए शुभकामनाएं भी दे रहे हैं.

 

आपको बता दें कि हाल ही में नेहा और रोहनप्रीत सिंह की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इस कार्ड को उनके एक इंस्टाग्राम फैन क्लब द्वारा शेयर किया गया था. इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में एक तरफ नेहा और रोहनप्रीत की तस्वीर छपी है तो वहीं दूसरी तरफ उनकी शादी कार्ड छपा हुआ है. नेहा और रोहनप्रीत 26 अक्टूबर को सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध जाएंगे. इसके साथ ही रिसेप्शन पंजाब में होगा.

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत की शादी को लेकर फैन्स इतने एक्साइटिड हैं कि वीडियो पोस्ट करने के केवल कुछ ही मिनटों में ही इसे लाखों व्यूज मिल चुके हैं
 

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1145 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109