×

शाहरुख खान की अगली फिल्म है 'पठान', नवंबर से शुरू करेंगे शूटिंग

Alka Kumari

दिल्ली 20 Oct, 2020 09:25 pm

बॉलीवुड किंग शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने 2018 में आई फिल्म 'जीरो' की रिलीज के बाद से खुद को बड़े पर्दे से दूर किया हुआ था, लेकिन अब उनके फैंस के लिए अच्छी ख़बर है. शाहरुख आखिरकार फिर से बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. वह इस साल नवंबर के अंत से अपनी अगली फिल्म पठान (Pathan) की शूटिंग शुरू करेंगे.

खबर है कि शाहरुख की अपकमिंग फिल्म में उनके अलावा दो बड़े स्टार दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और जॉन अब्राहम (Jhon abraham) भी हैं. जॉन विलेन के किरदार में होंगे. वहीं कोरोना की वजह से दोनो कलाकार जनवरी 2021 से शूट में शामिल हो पाएंगे.

शाहरुख मुंबई में यशराज फिल्म्स स्टूडियों (Yashraj Film studio) में पठान की शूटिंग करेंगे. मिड डे की एक रिपोर्ट के अनुसार, सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'पठान' की शूटिंग शाहरुख यशराज फिल्म्स स्टूडियो में शुरू करेंगे. खबरों की मानें तो यश राज फिल्‍म्‍स के आदित्य चोपड़ा (Aditya chopra) पूरे 2 साल बाद शाहरुख की वापसी से काफी एक्साइटेड हैं और इस फिल्म के लिये वो उनसे जमकर एक्शन सीन करवाने वाले हैं.

सूत्रों की मानें तो इस फिल्म के शूटिंग का पहला शेड्यूल दो महीने का होगा जिसमें केवल शाहरुख के पार्ट को शूट किया जाएगा. इसके बाद अगले साल फिल्म के दूसरे कलाकारों के साथ शूट शुरू की जाएगी. इसी शेड्यूल के कारण एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और अभिनेता जॉन अब्राहम, जनवरी 2021 से शूट में शामिल होने वाले हैं. 

इस फिल्म में सिद्धार्थ (Sidharth) की पिछली फिल्म 'वॉर' की तरह ही एक्शन और ड्रामा का भरपूर तड़का होने वाला है. इसके साथ ही ये शाहरुख और जॉन की पहली ऑन-स्क्रीन फिल्म है. इस फिल्म के डायरेक्‍टर सिद्धार्थ पहले भी कई एक्शन फिल्में कर चुके हैं. 

बहरहाल, किंग खान अभी यूएई में हैं, जहां उनकी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2020 (KKR 2020) में भाग ले रही है. उन्हें हाल ही में लंबे बाल, हल्की दाढ़ी वाले डैशिंग लुक में देखा गया था. उनका ये लुक आने वाली फिल्म 'पठान' का लुक ही माना जा रहा है.  रिपोर्ट के अनुसार फिल्म में शाहरुख के लुक को स्‍टाइलिस्‍ट शलीना नैथानी ने स्‍टाइल किया है.

बता दें कि सुपरस्टार शाहरुख खान में फिल्म 'जीरो' (Zero) के बाद से कोई भी नई फिल्म साइन की थी. इस बारे में फिल्मफेयर (Filmfare) में बात करते हुए शाहरुख ने कहा था, "मेरे पास अभी कोई फिल्म नहीं है. मैं किसी फिल्म पर काम नहीं कर रहा हूं. आमतौर पर यह होता है कि जब आपकी एक फिल्म खत्म हो रही होती है, आप अपनी अगली फिल्म पर काम शुरू कर देते हैं और मैं 3-4 महीनों में ही काम पर लग जाता हैं. लेकिन इस बार मेरा दिल मुझे इजाज़त नहीं दे रहा है. मुझे लगता है अब खुद के लिए थोड़ा वक्त निकालना चाहिये, मुझे फिल्म देखनी चाहिए, कहानियां सुननी चाहिए और किताबें पढ़नी चाहिए. इसलिए अब मैं कुछ दिनों के लिए सिर्फ अपने और परिवार के साथ अधिक समय बिताना चाहता हूं."

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1220 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109