×

'नेहू दा व्याह' हुआ हिट, नेहा-रोहन के शादी की तैयारियों में जुटा पूरा परिवार

Alka Kumari

दिल्ली 22 Oct, 2020 07:16 pm

बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) इन दिनों डबल सेलिब्रेशन के मूड में हैं. बीते 20 अक्टूबर को पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत (Rohan preet Singh) के साथ उनका रोका हुआ था, और अब नेहा कक्कड़ का नया वीडियो सॉन्ग 'नेहू दा व्याह' (Nehu da vyah) को उनके प्रशंसकों के बीच बेहद पसंद किया जा रहा है.

बता दें कि नेहा कक्कड़ इन दिनों लगातार खबरों में बनी हुई हैं. उनके और रोहनप्रीत की शादी की तैयारियों से जुड़ी खबरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. ये ख़ूबसूरत कपल अपने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म पर एक दूसरे के साथ कई तस्वीरें साझा कर रहे हैं. इन तस्वीरों पर उनके फैंस ढ़ेर सारी बधाइयां भी दे रहे हैं. 

इस बीच नेहा ने शादी के तोहफे के रूप में अपने फैंस के लिए वीडियो सॉन्ग रिलीज कर दिया है, जिसके बोल हैं 'नेहू दा व्याह...'. इस गाने में रोहनप्रीत और नेहा लीड किरदारों में नज़र आ रहे हैं. इसमें दोनों की लव लाइफ से लेकर शादी तक की जर्नी को दिखाया गया है. 'नेहू दा व्याह' के बोल भी कुछ इस तरह से लिखे गए हैं जिसमें नेहा, रोहन से अपने प्यार का इज़हार कर रही हैं और उनसे शादी करने की बात कह रही हैं. पूरे गाने में इस प्यारे जोड़े से नज़र हटा पाना मुश्किल है. इस गाने में नेहा और रोहन एक साथ काफी लविंग कपल लग रहे हैं, दोनों के बीच एक अच्छी बॉन्डिंग नज़र आ रही है.

बहरहाल, सिंगर नेहा कक्कड़ अक्टूबर के आखरी सप्ताह में रोहनप्रीत संग शादी के बंधन में बंध जाएंगी. सोशल मीडिया पर खुद नेहा ने कई तस्वीरों को शेयर कर इस सेलिब्रिेशन को यादगार बनाने की कोशिश की है, बल्कि फैन्स के उत्साह को भी दोगुना कर दिया हैं. अपनी रोका सेरेमनी के बाद भी नेहा ने सोशल मीडिया पर रोहन संग तीन और तस्वीरें शेयर की हैं. ये तस्वीरें उस समय की हैं जब रोहनप्रीत ने नेहा के सामने अपने प्यार का इजहार किया था. जब रोहनप्रीत ने नेहा को प्रपोज किया था. इन तस्वीरों को शेयर कर खुद नेहा ने इसके पीछे की कहानी बताते हुए कैप्शन में लिखा है, "ये वो दिन था जब रोहनप्रीत ने मुझे प्रपोज किया था. तुम्हारे साथ मेरी जिंदगी ज्यादा खुशहाल और रंगीन है."

 

 

वहीं, शादी के बंधन में बंधने नेहा कक्कड़ पूरे परिवार के साथ दिल्ली आ चुकी हैं. बताया जा रहा है कि नेहा और रोहनप्रीत 26 अक्टूबर को दिल्ली में शादी करेंगे. नेहा ने हाल ही अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर परिवार के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वे सभी फ्लाइट में बैठे हैं. साथ में लिखा है, "चलो #Nehupreet की वेडिंग." तस्वीर में नेहा कक्कड़ की बहन सोनू कक्कड़ भी नजर आ रही हैं.

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1059 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109