×

JEE Main 2020 Answer Key: जारी हुई जेईई मेन परीक्षा की आंसर-की, यहां से करें डाउनलोड

Career16PlusDesk

नई दिल्ली 08 Sep, 2020 05:47 pm

JEE Main 2020 परीक्षा की आंसर की जारी कर दी गई है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन परीक्षा की आंसर-की (JEE Main Answer Key) ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी की है. उम्मीदवार आंसर-की इस वेबसाइट पर जाकर ही डाउनलोड कर सकते हैं. उम्मीदवार एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड सबमिट कर आंसर-की (JEE Main 2020 Answer Key) डाउनलोड कर सकते हैं. जेईई मेन परीक्षा का आयोजन 1 से 6 सितंबर के बीच किया गया था. रविवार को जेईई मेन परीक्षा का आखिरी दिन था. एनटीए द्वारा जारी एक नोटिस के मुताबिक उम्मीदवार आंसर की में दिए गए किसी सवाल के जवाब पर आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं. यह सुविधा आज से 10 सितंबर सुबह 10 बजे तक उपलब्ध रहेगी. उम्मीदवारों को 200 रुपये प्रति सवाल फीस देनी होगी. अगर आपकी आपत्ति सही भी हुई तब भी इस फीस को रिफंड नहीं किया जाएगा. 

JEE Main Answer Key इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं. 
JEE Main Answer Key Download Link

यह भी पढ़ें: NEET 2020: इन पैरेंट्स की अपील को एक बार जरूर सुने सरकार

NTA JEE Main Answer Key इन स्टेप्स से करें डाउनलोड

स्टेप 1: उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
स्टेप 2: वेबसाइट पर दिए गए View Question Paper and Challenge Answer Key के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: अब Through Application Number and Password या Through Application Number and Date of Birth के ऑप्शन पर क्लिक करें.
स्टेप 4: अब अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि सबमिट करें.
स्टेप 5: आंसर-की आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा, अब इसे डाउनलोड कर लें.

11 सितंबर को आ सकता है रिजल्ट
JEE Main 2020 परीक्षा का रिजल्ट 11 सितंबर तक जारी किया जा सकता है, इसकी जानकारी JEE Advanced 2020 की वेबसाइट पर दी गई है. 

Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1094 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109