×

पीएम मोदी ने एम्‍स में लगवाई कोरोना वैक्‍सीन, बोले- भारत को बनाना है कोविड मुक्‍त

TLB Desk

नई द‍िल्‍ली 01 Mar, 2021 12:06 pm

देश में 60 साल से ऊपर के लोगों के लिए टीकाकरण शुरू होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने सोमवार को एम्स (AIIMS) पहुंचकर कोविड-19 (Covid-19) वैक्सीन की पहली खुराक ली. पुडुचेरी की सिस्टर पी निवेदा के निर्देशन में प्रधानमंत्री मोदी को भारत बायोटेक (Bharat Biotech) का कोवैक्सीन (Covaxin) टीका लगाया गया. खास बात है कि प्रधानमंत्री मोदी असम का गमछा पहनकर टीका लगवाने पहुंचे थे. आपको बता दें कि यह गमछा असम की महिलाओं के आशीर्वाद का प्रतीक माना जाता है. कई मौकों पर प्रधानमंत्री मोदी को इसे पहने हुए देखा गया है. 

वैक्सीन की पहली डोज लेने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, "मैने एम्स में कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज ली. उल्लेखनीय है कि कैसे हमारे डॉक्टरों और वैज्ञानिकों ने कोविड-19 के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मजबूत करने के लिए तेज गति से काम किया. मैं लोगों से वैक्सीन लेने की अपील करता हूं. आइए, मिलकर हम भारत को कोविड 19 मुक्त बनाएं."

पुडुचेरी की नर्स सिस्टर पी निवेदा के निर्देशन में प्रधानमंत्री मोदी ने भारत बायोटेक की कोवैक्सीन लगवाई. वैक्सीन लगवाने में सहयोग करने वाली दूसरी नर्स केरल की रहीं. प्रधानमंत्री मोदी बिना किसी पूर्व निर्धारित रूट के सुबह-सुबह एम्स पहुंचे. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह 6:25 मिनट पर कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाया. आधे घंटे तक उन्हें निगरानी में रखा गया. इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी सुबह सात बजे एम्स से अपने 7 लोक कल्याण मार्ग वापस लौट गए.

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1068 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109