×

10 दिसंबर को नए संसद भवन का भूमि पूजन करेंगे पीएम मोदी, ये होगी खासियत

Babita Pant

नई द‍िल्‍ली 05 Dec, 2020 03:39 pm

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में 10 दिसंबर को नए संसद भवन (Parliament House) की नींव का पत्‍थर रखेंगे. पीएम मोदी (PM Modi) इसी दिन भूमि पूजन भी करेंगे. इस बात की जानकारी लोकसभा स्‍पीकर ओम बिड़ला ने शनिवार को दी. 

आपको बता दें कि नए संसद भवन का निर्माण कार्य दिसंबर से शुरू हो जाएगा और उम्‍मीद जताई जा रही है कि अक्‍टूबर 2022 तक इमारत बनकर तैयार हो जाएगी. नई इमारत 65 हजार वर्ग मीटर में फैली होगी. बताया जा रहा है कि इसमें 16921 वर्ग मीटर का इलाका अंडरग्राउंड भी होगा. नई बिल्डिंग में भी 3 फ्लोर होंगे, जिसमें से एक ग्राउंड फ्लोर जबकि 2 मंजिल उसके ऊपर होंगी. भवन का डिजाइन त्रिकोणीय होगा जिसका नजारा आसमान से देखने पर तीन रंगो की किरणों वाला होगा. 

यही नहीं इस नए संसद भवन में सभी सांसदों के लिए अलग-अलग कमरे होंगे. इसके साथ ही पेपरलेस ऑफिस को बढ़ावा देने के लिए नई इमारत आधुनिक डिजिटल इंटरफेस से लैस भी होगी.

संसद भवन की नई इमारत बेहद भव्‍य होगी और इसमें एक विशाल संविधान हॉल होगा. इस हॉल में भारत की लोकतांत्रिक विरासत को दर्शाया जाएगा. इसके अलावा इस इमारत में सांसदों के लिए लॉन्‍ज, लाइब्रेरी, कमेटी रूम, डाइनिंग एरिया और पार्किंग की पर्याप्‍त व्‍यवस्‍था होगी.

नई इमारत के लोकसभा चैंबर में 888 सांसदों के बैठने की व्‍यवस्‍था होगी, जबकि राज्‍य सभा में 384 सीटें होंगी. भविष्‍य में सांसदों की संख्‍या में बढ़ोतरी की संभावना को देखते हुए यह व्‍यवस्‍था की गई है.

गौरतलब है कि संसद भवन की वर्तमान इमारत ब्रिटिश काल की है, जिसे नई दिल्‍ली के निर्माण और उसकी योजना के लिए जिम्‍मेदार एडविन लुटियंस और हबर्ट बेकर ने डिजाइन किया था. 

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1059 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109