×

बीजेपी ने जारी की स्‍टार प्रचारकों की लिस्‍ट, PM, योगी और मिथुन के नाम शामिल

TLB Desk

नई द‍िल्‍ली 10 Mar, 2021 01:08 pm

बीजेपी ने बुधवार को पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. यह लिस्ट बीजेपी ने चुनाव आयोग को भेजी है. पश्चिम बंगाल में 40 तो असम में 20 नेताओं को पार्टी ने स्टार कैंपेनर बनाया है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोनों राज्यों के स्टार कैंपेनर बने हैं. 

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह के हवाले से जारी सूची के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के स्टार प्रचारकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा केंद्रीय मंत्रियों में राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, अर्जुन मुंडा, धर्मेंद्र प्रधान और स्मृति ईरानी प्रमुख हैं. 

इसके अलावा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास और बाबूलाल मरांडी, टीएमसी से बीजेपी में आने वाले सुवेंदु अधिकारी, बीजेपी सांसद मनोज तिवारी, बिहार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन और फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, सांसद मनोज तिवारी को भी स्टार कैंपेनर लिस्ट में जगह मिली है.

इसी तरह असम विधानसभा चुनाव में बीजेपी के कुल 20 नेता स्टार कैंपेनर होंगे. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, नरेंद्र सिंह तोमर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, शाहनवाज हुसैन, बीजेपी सांसद मनोज तिवारी, रवि किशन भी स्टार कैंपेनर होंगे.

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1193 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109