×

भारत के पहले चालक रहित ट्रेन का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

TLB Desk

नई दिल्‍ली 27 Dec, 2020 08:20 pm

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 दिसम्बर, 2020 को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्‍फ्रेंस के माध्यम से दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन (जनकपुरी पश्चिम-बोटोनिकल गार्डेन) पर भारत के पहले चालक रहित ट्रेन परिचालन सेवाओं और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड सेवाओं का शुभारंभ करेंगे.

प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि इन नई तकनीकों से भारत में सुखद परिवहन और अनुकूल यातायात के एक नए युग का सूत्रपात होगा. चालक रहित ट्रेनें पूरी तरह से स्वचालित होंगी, जिनके संचालन से संभावित मानवीय त्रुटियों को खत्म किया जा सकेगा. दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन पर मानव रहित मेट्रो के परिचालन की शुरुआत के बाद पिंक लाइन पर 2021 के मध्य तक मानव रहित मेट्रो का परिचालन शुरू किए जाने की संभावना है.

नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड, दिल्ली एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर पूर्ण रूप से संचालित होने से देश के किसी भी भाग से जारी किए गए रुपे डेबिट कार्ड का इस्तेमाल एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर यात्रा के लिए किया जा सकेगा. यह सुविधा दिल्ली मेट्रो के समूचे नेटवर्क पर 2022 तक उपलब्ध कराई जाएगी.

दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन पर जनकपुरी पश्चिम से बाटेनिकल गार्डन के बीच 38.2 किलोमीटर लंबे मार्ग पर मेट्रो का परिचालन होता है. इस लाइन में मेट्रो बदलने की सुविधा जनकपुरी पश्चिम और हौज खास में है. जनकपुरी पश्चिम से ब्लू लाइन में द्वारका, नोएडा और वैशाली के लिए मेट्रो पकड़ी जा सकती है तथा हौजखास से यलो लाइन के लिए हुडा सिटी सेंटर और समयपुर बादली के लिए मेट्रो पकड़ी जा सकती है.

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1094 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109