×

रेमो डिसूजा को अस्‍पताल से मिली छुट्टी, घर पहुंचकर शेयर किया Video

Babita Pant

मुंबई 19 Dec, 2020 11:38 am

कोरियोग्राफर और फिल्‍मकार रेमो डिसूजा (Remo D'Souza) को अस्‍पताल से छुट्टी मिल गई है और अब वे अपने घर वापस आ चुके हैं. आपको बता दें कि हार्ट अटैक आने के बाद रेमो को पिछले शुक्रवार मुंबई के कोकिलाबेन अस्‍पताल में भर्ती कराया गय था.

अस्‍पताल से लौटने के बाद रेमो ने इंस्‍टाग्राम के जरिए रेमो अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया. उन्‍होंने एक पोस्‍ट में लिखा, "प्‍यार, प्रार्थना और आशीर्वाद के लिए आप सभी का शुक्रिया. मैं वापस आ गया हूं... इस खूबसूरत वेलकम के लिए गैब्रियल डिसूजा, एडॉनिस और एडी का धन्‍यवाद... और मेरे सभी दोस्‍तों का भी शुक्रिया."

इस मैसेज के साथ ही रेमो ने अपना एक छोटा वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वो गुब्‍बारों से घिरे हुए हैं. वीडियो में रेमो मुस्‍कुराते हुए नजर आ रहे हैं.

इस वीडियो के कॉमेंट सेक्‍शन में रेमो के करीबी दोस्‍तों के अलावा दुनिया भर के उनके फैंस ने अपनी जाहिर करते हुए ढेरों कॉमेंट्स किए. कोरियोग्राफर टेरेंस लुइस ने लिखा, "इसे देखकर मेरा दिन बन गया. अपने लोगों के साथ सुरक्षित तुम्‍हें घर पर देखकर बहुत खुशी हो रही है. भगवान का आशीर्वाद बना रहे और मैं जल्‍द ही आपसे मिलने आ रहा हूं. भाई तुम्‍हें प्‍यार."

वहीं गीता कपूर ने लिखा, "आप घर आ गए बहुत खुशी हुई. भगवान का आशीर्वाद बना रहे, हमेशा मजबूत और खुश रहो. लिव लाइफ रेमो साइज!!!"

रेमो की पत्‍नी लिजेल ने सोमवार को इंस्‍टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह एक गाने पर पैर थिरकाते हुए नजर आ रहे थे.

अमिताभ बच्‍चन ने भी रेमो के जल्‍द ठीक होने की कामना करते हुए ट्वीट किया था. उन्‍होंने लिखा था, "रेमो जल्‍दी ठीक हो जाओ. प्रार्थना!!"

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1047 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109