×

सना खान की शादी का एक महीना पूरा, पति अनस से मिला स्‍पेशल गिफ्ट

Babita Pant

नई द‍िल्‍ली 21 Dec, 2020 12:19 pm

पूर्व एक्‍ट्रेस सना खान (Sana Khan) की शादी को एक महीना हो गया है. इस मौके पर उन्‍होंने अपनी इंस्‍टाग्राम स्‍टोरीज़ के जरिए पति मौलाना अनस (Maulana Anas) से गिफ्ट में मिले फोन की तस्‍वीर साझा की है. आपको बता दें कि सना और अनस की शादी इसी साल 21 नवंबर को हुई थी.

इस गिफ्ट के बारे में बताते हुए सना ने लिखा, "एक साथ एक महीना होने पर धन्‍यवाद. आपके लिए मेरा गिफ्ट उधार रहा. इसी के साथ सना ने एक छोटी सी क्लिप भी शेयर की है जिसमें वो फोन को बॉक्‍स से बाहर निकालने हुए नजर आ रही हैं."

पिछले कुछ दिनों से मीडिया में आई खबरों में कहा जा रहा था कि सना ने गुस्‍सा में आकर अनस से निकाह किया है. आपको बता दें कि इससे पहले सना डांसर और कोरियोग्राफर मेल्विन लुईस के साथ रिलेशनशिप में थीं, लेकिन साल 2020 की शुरुआत में उनका ब्रेकअप हो गया.

अनस से शादी करने के फैसले के बारे में बात करते हुए सना ने कहा था, "मैंने अनस से शादी करने का फैसला रातों-रात नहीं लिया था. मैंने अपनी जिंदगी में उनके जैसे शख्‍स को पाने के लिए सालों तक प्रार्थना की थी. मुझे उनके बारे में जो बात सबसे अच्‍छी लगती है वो ये कि वह शरीफ हैं और उनमें हया है. वह आलोचनात्‍मक नहीं हैं. उन्‍होंने मुझसे कहा था कि अगर कोई चीज गटर में गिर गई है तो आप उसके ऊपर 10 बाल्‍टी पानी भी डाल दो, वो साफ नहीं हो पाती. पर आप उसको गटर से बाहर निकाल कर एक गिलास पानी डाल दो तो वो साफ हो जाती है."

अफवाहों पर बात करते हुए अनस ने कहा था, "मैंने उन्‍हें किसी खास तरह से जिंदगी जीने के लिए कभी मजबूर नहीं किया. उन्‍होंने छह महीने पहले इंस्‍टाग्राम में ऐलान किया था कि उन्‍होंने हिजाब पहन लिया है. लोगों को लग रहा था कि महामारी और काम न होने की वजह से उन्‍होंने ऐसा किया है, लेकिन वह हमेशा से खुद को जो वो कर रही थीं उससे अलग करना चाहती थीं. मैं चाहता था कि वो कुछ समय लें, लेकिन उन्‍होंने तय कर लिया था. जब उन्‍होंने इंडस्‍ट्री छोड़ने का ऐलान किया तो मैं तो खुद ही हैरान रह गया था."

शादी के बाद सना और अनस हनीमून कश्‍मीर गए थे. सना ने वहां से बेहद खूबसूरत फोटोज़ और वीडियो शेयर किए थे.

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1136 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109