×

रिया चक्रवर्ती को नहीं मिली जमानत, 20 अक्‍टूबर तक बढ़ी न्‍यायिक हिरासत

Alka Kumari

दिल्ली 06 Oct, 2020 05:44 pm

ड्रग्‍स केस में जेल में बंद रिया चक्रवर्ती (Rhea charaborty) और शोविक चक्रवर्ती (Showik chakraorty) को राहत नहीं मिली है. मंगलवार को दोनों की न्‍यायिक हिरासत अब 20 अक्‍टूबर तक बढ़ा दी गई है. यानी अब 20 अक्टूबर तक रिया और उसका भाई शोविक जेल में ही रहेंगे. 

बॉलीवुड अभिनेत्री और दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं. दोनों भाई-बहन ड्रग्स की खरीद-फरोख्त मामले में मुंबई की भायखला जेल में बंद हैं. बता दें कि रिया और शोविक की ज्‍यूडिशियल कस्‍टडी आज खत्‍म हो रही थी. लेकिन इसे अब फिर से बढ़ा दिया गया है. रिया चक्रवर्ती को नारकोटिक्‍स कंट्रोल ब्‍यूरो (NCB)ने 8 सितंबर को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उन्‍हें 9 सितंबर को मुंबई के भायखला जेल भेज दिया गया.

मालूम हो की रिया चक्रवर्ती की जमानत याचिका इससे पहले दो बार निचली अदालतों द्वारा खारिज की जा चुकी है. वहीं, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती, शोविक और ड्रग्स मामले में गिरफ्तार अन्य आरोपियों की जमानत याचिकाओं का कड़ा विरोध किया था. NCB ने बॉम्बे हाई कोर्ट से कहा था कि समाज को, खासकर युवाओं को कड़ा संदेश दिए जाने की आवश्यकता है जिससे कि वे नशीले पदार्थों का सेवन न करें. 

वहीं, हाल ही में सुशांत मामले में AIIMS के डॉक्टरों ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि सुशांत का मर्डर नहीं हुआ था. ऐसे में बॉलीबुड के कुछ कलाकार एक बार फिर रिया के समर्थन में उतर आए हैं. स्वरा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए पीटीआई के एक ट्वीट को रिट्वीट किया है जिसमें कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने रिया की रिहाई की मांग की है. इसी ट्वीट पर कमेंट करते हुए स्वरा (Swara Bhaskar) ने लिखा, 'बहुत बढ़िया सर!' इसके साथ स्वरा ने #ReleaseRheaChakraborty भी लिखा है. बता दें की स्वरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और हर मुद्दे पर अपनी राय देती रहती हैं. स्वरा कई बार अपने राजनीतिक राय रखने के लिए ट्रोल भी होती रही हैं. 

 


वहीं, स्वरा के बाद बॉलीवुड राइटर कनिका ढिल्लों ने एक ट्वीट किया है. कनिका सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'केदारनाथ' में उने साथ काम कर चुकी हैं. उन्होंने अपने ट्वीट में पूछा है कि आखिर कब तक रिया चक्रवर्ती सलाखों के पीछे रहेंगी और उन्हें जमानत देने से इनकार किया जाता रहेगा. कनिका लिखती हैं, "अब जब साजिश की थ्योरी को खारिज किया जा रहा है, रिया चक्रवर्ती अब भी जेल में है. सीबीआई साफ कह चुकी है कि इसमें कोई गड़बड़ नजर नहीं आती है... आखिर कब तक और किन आरोपों में उसे जेल में रखा जाएगा और जमानत देने से इनकार किया जाता रहेगा? राष्ट्रीय महिला आयोग क्या कोई इसका जवाब दे सकता है प्लीज?"

  • \
Leave Your Comment

 

 


Fatal error: Uncaught ErrorException: fwrite(): Write of 1106 bytes failed with errno=122 Disk quota exceeded in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php:109 Stack trace: #0 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->errorHandler(8, 'fwrite(): Write...', '/home1/thelastb...', 109) #1 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php(109): fwrite(Resource id #9, 'CRITICAL - 2026...') #2 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Logger.php(296): CodeIgniter\Log\Handlers\FileHandler->handle('critical', 'ErrorException:...') #3 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Common.php(785): CodeIgniter\Log\Logger->log('critical', 'ErrorException:...', Array) #4 /home1/thelastbreaking/public_html/system/Debug/Exceptions.php(135): log_message('critical', 'ErrorException:...', Array) #5 [internal function]: CodeIgniter\Debug\Exceptions->exceptionHandler(Object(ErrorException)) #6 {main} thrown in /home1/thelastbreaking/public_html/system/Log/Handlers/FileHandler.php on line 109